Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Delhi Metro में लड़की ने लड़के को बहस के दौरान जड़ा थप्पड़, वायरल हुआ वीडियो

Summary :

दिल्ली मेट्रो में आए दिन महिला उत्पीड़न की घटनाएं देखने को मिलती हैं। लेकिन इस वायरल वीडियो में कुछ ऐसा हुआ जिसे आप सोच भी नहीं सकते। हाल ही में, सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर एक वीडियो जारी किया गया और इसने नेटिज़न्स का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस वायरल वीडियो ने कई लोगों को चौंका दिया। वीडियो में दिखाया गया है कि दिल्ली मेट्रो में एक लड़की एक लड़के को जोरदार थप्पड़ मार रही है और मेट्रो में लोग देख रहे हैं। आइए जानते है इसके पीछे की वजह। लड़की ने लड़के को जड़ा जोरदार थप्पड़   View this post…

दिल्ली मेट्रो में आए दिन महिला उत्पीड़न की घटनाएं देखने को मिलती हैं। लेकिन इस वायरल वीडियो में कुछ ऐसा हुआ जिसे आप सोच भी नहीं सकते। हाल ही में, सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर एक वीडियो जारी किया गया और इसने नेटिज़न्स का ध्यान अपनी ओर खींचा।

इस वायरल वीडियो ने कई लोगों को चौंका दिया। वीडियो में दिखाया गया है कि दिल्ली मेट्रो में एक लड़की एक लड़के को जोरदार थप्पड़ मार रही है और मेट्रो में लोग देख रहे हैं। आइए जानते है इसके पीछे की वजह।

लड़की ने लड़के को जड़ा जोरदार थप्पड़

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Faisal Farooq (@its_faisal_no1)

Courtesy : ये वीडियो इंस्टाग्राम पर its_faisal_no1 नाम के यूजर ने पोस्ट किया

वीडियो में दिखाया गया है कि लड़के और लड़की के बीच लगातार बहस के बाद लड़की ने लड़के को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने वाले लोग दो समूहों में बंट गए है। इस वीडियो को देखकर कई लोग काफी नाराज हैं और कई लोग इस पर अपनी राय साझा कर रहे हैं। वीडियो में एक लड़का सीट पर बैठा दिखाई दे रहा है जबकि एक लड़की उसके सामने कड़ी हुई है। बाद में दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ और लड़की ने लड़के को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि दिल्ली मेट्रो में ये सब अब आम बात हो गई है।

लोगों ने दिए अपने रिएक्शन

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर its_faisal_no1 नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इस वीडियो के पोस्ट होते ही लोगों ने कमेंट्स करना शुरू कर दिया है। वीडियो पर भरपूर मात्रा में लोगों के रिएक्शन भी आ रहे है। इस वीडियो को 20 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और लाइक भी कर चुके हैं। एक नेटिज़न ने कमेंट किया कि, “लड़की को थप्पड़ नहीं जड़ना चाहिए था।” एक अन्य नेटीजन ने लिखा, “पुलिस को इनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Khushboo Sharma

google-partner