देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 92 वर्ष की आयु में गुरूवार देर रात अंतिम सांस ली
बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद देश में सात दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है
राजकीय शोक के समय में सात दिन तक देश में किसी भी प्रकार का कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होगा
क्या आप जानते है कि राष्ट्रीय शोक में कितने दिन तक तिरंगा झुका हुआ रहता है
आपको जानकारी दें कि देश में जितने समय तक राजकीय शोक होता है, उतने समय तक ही तिरंगा झुका हुआ रहता है
बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर तिरंगा सात दिन तक झुकाए जाने की घोषणा की गई है
इस स्थिति में तिरंगे को पूरी ऊंचाई तक पहले ऊपर उठाया जाता है
इसके उपरांत झंडे को आधा झुका दिया जाता है
अगर किसी शख्सियत की मृत्यु 26 जनवरी या फिर 15 अगस्त जैसे दिन होती है तो देश में तिरंगे को झुकाया नहीं जाता है
इस समय के दौरान सिर्फ उसी जगह की इमारत का झंडा झुकाया जाता है, जहां पर पार्थिव शरीर रखा जाता है


Download Android App
Download iOS App













