भगवान विष्णु के कार्तिक महीने में भूलकर भी न करें ये 5 काम

Summary :

शास्‍त्रों में सबसे पवित्र कार्तिक के महीने को माना गया है। धार्मिक मान्यताओं में कहा गया है कि भगवान विष्‍णु का यह महीना है।

शास्‍त्रों में सबसे पवित्र कार्तिक के महीने को माना गया है। धार्मिक मान्यताओं में कहा गया है कि भगवान विष्‍णु का यह महीना है। कार्तिक महीने में कई बड़े त्योहार मनाते हैं। जैसे दीपावली और छठ पूजा। इतना ही नहीं शास्त्रों में कहा गया है कि हमारे जीवन में कार्तिक महीने का बहुत खास महत्‍व होता है। 
ऐसी कई चीजें हैं जो व्यक्ति को कार्तिक महीने में भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से कई तरह के नुकसान और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं इन 5 कामों के बारे में। 
1. नहीं करनी चाहिए बुराई
भगवान हरि को बहुत ज्यादा कार्तिक महीना पसंद है। ऐसा कहा जाता है कि किसी भी व्यक्ति को कार्तिक के महीने में दुखी नहीं करना चाहिए। कार्तिक महीने में किसी भी तरह का गलता काम ना करें। 
2. ना नकुसान पहुंचाए पेड़ पौधों को 
पेड़-पौधे हमारे स्वास्‍थ्य के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। माना गया है कि पेड़-पौधों को कार्तिक महीने में काटना शुभ नहीं होता है। जो भी व्यक्ति पेड़ कार्तिक महीने में काटता है उसके स्वास्‍थ्‍य पर उलटा असर पड़ता है।
 

3. हत्या करने से बचें
शास्‍त्रों में कहा गया है कि जीव-जंतु की हत्या कार्तिक महीने में करना अशुभ होता है। अगर आप किसी भी जीव-जंतु की हत्या इस माह में कर देते हैं तो आपका सौभाग्य दुर्भाग्य में बदल जाता है। 
4. अपमान न करें किसी का भी 
शास्‍त्रों में कहा गया है कि बड़े-बुर्जुगों और किसी भी स्‍त्री का कार्तिक के महीने में अपमान करना अशुभ होता है। अगर आप इस महीने में इनका अपमान करते हैं तो आपसे मां लक्ष्मी नराज हो जाती है और आपके जीवन में आर्थिक परेशानियां बढ़ जाती हैं। 
5.न करें शराब का सेवन
धार्मिक मान्यताओं में कहा गया है कि मदिरा का सेवन कार्तिक महीने में नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में कई तरह की परेशानियां आ जाएंगी। 

Desk Team