सावन के आखिरी सोमवार की रात चुपचाप से करें ये गुप्त उपाय ,हर काम होगा सफल

Summary :

सावन माह का प्रत्येक सोमवार शिव पूजा और आराधना के लिए उत्तम माना जाता है।

सावन माह का प्रत्येक सोमवार शिव पूजा और आराधना के लिए उत्तम माना जाता है।सावन सोमवार का व्रत रखने वालों की शिव जी सभी मुरादें पूरी करते हैं।शिव पुराण के अनुसार इस दिन जो भी भक्त पूरी श्रद्धा से भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करेगा उसकी सभी इच्छा पूर्ण होगी। भोलेनाथ स्वभाव से बहुत भोले हैं, मात्र एक लौटा जल से प्रसन्न हो जाते हैं। सावन का आखिरी और चौथा सोमवार 8 अगस्त 2022 को है। भोलेनाथ की आराधना के लिए सावन सोमवार की विशेष महत्ता है।शास्त्रों में श्रावण सोमवार पर कुछ टोटके बताए गए हैं जिन्हें आजमा कर तमाम दिक्कतों से निजात पाई जा सकती है।
यदि आपको चारों तरफ से निराशा हाथ लग रही हो, काम बनने से पहले ही बिगड़ जाए, कहीं तरक्की के आसार नजर न आए घर में पैसों की परेशानी हो या कोई लंबे समय से बीमार हो तो सोमवार की रात ये गुप्त उपाय करें।
 सोमवार के दिन नमक का ये टोटका फलदायी साबित हो सकता है।
शास्त्रों के अनुसार एक ग्‍लास पानी थोड़ा सा सेंधा नमक डालें और इसे उस स्थान पर रख दें जहां घर के सदस्यों की नजर पड़ती हो और रात भग इस पानी को ऐसे ही रखें रहने दें। अगली सुबह चुपके से इस पानी को बाहर फेंक दें पर ध्यान दें कि ऐसा करते समय कोईआपको ना देखें। मान्‍यता है ऐसा करने से परिवार की हर समस्या खत्म हो जाती है। नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता।बिना बाधा के हर कार्य सिद्ध होंगे।
इसके साथ गंभीर रोग से बचने के लिए आप सोमवार को ये उपाय भी कर सकते हैं।घर में कोई व्यक्ति गंभीर रोग से पीड़ित है, स्वास्थ में सुधार नहीं हो रहा तो सावन सोमवार के दिन शिवलिंग का पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, शक्कर) से अभिषेक करना चाहिए।मान्यता है कि इससे स्वास्थ लाभ मिलता है। शिव शंभू के आशीर्वाद से बीमारियां खत्म हो जाती है।

Desk Team