कभी-कभी इंसान की जिंदगी में परेशानियां इस कदर बढ़ जाती है कि अपनों के लिए जंग अपनों से दूरी बनाने को खुद बे खुद मजबूर कर देती है। ऐसा ही कुछ मसला कोरोना के खिलाफ लड़ रहे लोगों के साथ भी है। देशभर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस की कहानियों में रोज कुछ ना कुछ नया सुनने को मिल रही है। हाल ही में एक ऐसा ही भोपाल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जो भोपाल के जेपी हॉस्पिटल में काम करने वाले डॉक्टर सचिन नायक की कहानी है। एक तरफ जहां वह डॉक्टर होने के नाते अपना फर्ज अदा करके लोगों की जान बचा रहें है। वहीं दूसरी ओर अपने परिवार को घातक कोरोना वायरस से सुरक्षित रखने के लिए उन्होंने अपने घर से पूरी तरह से दूरी बनाई हुई है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर सचिन रोजाना कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों का इलाज करते हैं और फिर अपनी कार में ही जाकर सो जाते हैं। दरअसल उन्होंने अपनी कार को इन दिनों अपना घर बना लिया है, क्योंकि डॉक्टर सचिन यह बिलकुल नहीं चाहते की उनकी वजह से उनकी पत्नी और बच्चा कोरोना वायरस का शिकार होए।

बता दें कि डॉक्टर सचिन ने हॉस्पिटल के पास में ही अपनी कार को पार्क किया हुआ है। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी कार में रोजमर्रा की जिंदगी के सामान से लेकर किताबें भी रखी हुई है। खाली समय में वह किताब पढ़ लेते हैं या फिर अपने परिवार से वीडियो कॉल पर बात कर लिया करते हैं।

डॉक्टर सचिन करीब एक हफ्ते से ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब भोपाल में कोरोना वायरस के मामले सामने आने लगे तब उन्हें इतनी चिंता नहीं थी, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतने लगा और इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ने लगी तब उन्होंने कार में ही रहना का फैसला किया।

क्या है तस्वीर में?
सोशल मीडिया पर यह तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। डॉक्टर की फोटो को अखिल भारतीय रेडियो आकाशवाणी समाचार ने अपने ट्विटर हैंडल से 7 अप्रैल को इसे ट्वीट किया है। डॉक्टर की फोटो पर उन्होंने कैप्शन में लिखा है, भोपाल के जेपी अस्पताल के डॉक्टर सचिन नायक अपनी परिवार की सुरक्षा के लिए अपने कार में ही रहते हैं। इस फोटो में डॉक्टर सचिन नायक किताब पढ़ रहे हैं साथ ही कार में चादर बिछा कर लेटे हुए हैं और उनके आसपास उनके जरूरत के सामान नजर आ रहे हैं। फोटो को हैशटैग #CoronaHero से शेयर किया गया है।
मध्य प्रदेश:डॉक्टर सचिन नायक भोपाल के जेपी अस्पताल में कार्यरत हैं.#CoronaVirus के ख़िलाफ़ चल रही इस जंग में इन्होंने कार को ही अपना घर बना लिया है। उनका कहना है कि परिवार को संक्रमण से बचाने के लिए उन्होंने कार में रुकना उचित समझा।#IndiaFightsCorona
#AIRReport: Sanjeev Sharma pic.twitter.com/SiFyARpDdb— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) April 7, 2020
सीएम ने की तारीफ…
अब सोशल मीडिया पर यह तस्वीर धड़ल्ले से वायरल हो रही है और इस तस्वीर की लोग जमकर तारीफे भी कर रहे है। वहीं इस बीच मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी उनकी सराहना की। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा आप जैसे कोविड-19 के ख़िलाफ़ युद्ध लड़ रहे योद्धाओं का मैं और संपूर्ण मध्य प्रदेश अभिनन्दन करता है। इसी संकल्प के साथ हम सब निरंतर आगे बढ़ें, तो ये महायुद्ध और जल्द जीत लेंगे। सचिन जी आपके ज़ज़्बे को सलाम।
आप जैसे #COVID19 के विरुद्ध युद्ध लड़ रहे योद्धाओं का मैं और सम्पूर्ण मध्यप्रदेश अभिनन्दन करता है। इसी संकल्प के साथ हम सब निरंतर आगे बढ़ें, तो यह महायुद्ध और जल्द जीत सकेंगे। सचिन जी, आपके जज्बे को सलाम! #CovidWarriors#IndiaFightsCarona https://t.co/2r2INV4m4a
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 7, 2020
बता दें कि अब मध्य प्रदेश में भी कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां मौत का आंकड़ा 24जा पहुंचा है,जबकि राज्य में 392लोग इस वायरस से संक्रमित हैं।


Download Android App
Download iOS App



