गाय, भैंस, बकरी सभी के दूध के बारे में आपने सुना होगा। इनमें से एक का इस्तेमाल लोग रोजाना अपने घरों में करत हैं। दूध डेली लाइफ का सबसे जरुरी हिस्सा है और इसका यूज तो हर कोई करता है। मगर क्याइ आपने कभी सोचा है कि दूध की कीमत हजारों रुपये लीटर तक हो सकती है। शायद किसी ने भी कभी ये नहीं सोचा होगा लेकिन आज हम आपको दुनिया के सबसे महंगे दूध के बारे में बताने जा रहे हैं।

क्या आपने कभी सोचा है हमारे आसपास रहने वाले एक जानवर का दूध हजारों रुपये में बिकता है। ऐसा कौन-सा जानवर है जिसके 1 लीटर दूध के लिए लोग हजारों रुपये देते हैं। इस सवाल का जवाब आप में से किसी के पास नहीं होगा। तो आज हम आपको बता दे कि इस दूध की अमेरिका और यूरोपीय देशों में अच्छी खासी डिमांड है और वहां के लोग इस दूध के लिए काफी पैसा खर्च भी कर देते हैं।

दरअसल, दुनिया भर में गधी का दूध सबसे महंगा बिकता है। गधी ही वो जानवर है जिसका दूध दुनिया का सबसे महंगा दूध है और इसकी डिमांड भी उतनी ही ज्यादा है। इंडिया में गधी के 1 लीटर दूध की कीमत 7-8 हजार रुपये है जबकि अमेरिका और यूरोपीय देशों में गधी के 1लीटर दूध के लिए 160 डॉलर यानी तकरीबन 13 हजार रुपये चुकाने पड़ते हैं। अब आप सोच रहे होगें कि आखिर गधी के दूध में ऐसा क्या है जो ये इतना महंगा है।

तो आपको बता दें कि गधी का दूध हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें ऐसे प्रोटीन पाए जाते हैं जो उन लोगों के लिए काफी लाभकारी है जिन्हें गाय-भैंस का दूध नहीं पचता है। इस दूध में प्रोटीन और फैट की मात्रा कम जबकि लैक्टोज की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है। इसका इस्तेमाल ज्यादातर दवा और कॉस्मेटिक बनाने के लिए होता है। भारत में गधी के दूध का इस्तेमाल इतना ज्यादा नहीं होता है।

हालांकि विदेशों में गधी का दूध बाकि जानवर जैसे गाय-भैसों के दूध की तरह बिकता है। हर जगह उपलब्धनता के लिहाज से इसका दाम अलग-अलग होता है। गधी के दूध का दाम इसलिए भी महंगा है क्योंकि ये बहुत जल्दी खराब हो जाता है, अगर फट जाए तो इसके दूध खराब दूध का इस्तेमाल पनीर बनाने के लिए भी नहीं किया जा सकता है।


Download Android App
Download iOS App



