Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

बुजुर्ग महिला ने बनाया चोरी का प्लान, पैजामे में भरा महीने भर का राशन

Summary :

Old lady Stole things : सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई चीज़ बेहद वायरल हो जाती है। कभी ये दिल्ली मेट्रो में नाचते लोगों के वीडियो होते हैं, तो कभी बस में सीटों को लेकर बहस करते लोगों के वीडियो। लेकिन अब एक वीडियो (Old lady Stole things) है जो काफी पॉपुलर हो रहा है और सभी को हैरान कर रहा है। इसमें एक बुजुर्ग महिला को कुछ ऐसा करते हुए दिखाया गया है जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। यहां देखें बुजुर्ग महिला का वीडियो   View this post on Instagram   A post shared by मी…

Old lady Stole things : सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई चीज़ बेहद वायरल हो जाती है। कभी ये दिल्ली मेट्रो में नाचते लोगों के वीडियो होते हैं, तो कभी बस में सीटों को लेकर बहस करते लोगों के वीडियो। लेकिन अब एक वीडियो (Old lady Stole things) है जो काफी पॉपुलर हो रहा है और सभी को हैरान कर रहा है। इसमें एक बुजुर्ग महिला को कुछ ऐसा करते हुए दिखाया गया है जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।

यहां देखें बुजुर्ग महिला का वीडियो

Courtesy : वीडियो को इंस्टाग्राम पर @me.ekmev.memekar नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

इंस्टाग्राम पर पॉपुलर हो रहे इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला है जो एक स्टोर में सामान चुराने के प्लान (Old lady Stole things)से गई थी। वे अपने पैजामे के अंदर स्पेशल चोर पैंट भी पहन कर गई थी जिसमें बहुत सारी चीज़ें रखी जा सकती थीं। लेकिन उनकी योजना सफल नहीं हो सकी और वे स्टोर में पकड़ी गई। जब वे पकड़ी गई तो उनकी पैंट से चोरी का सामान बाहर (Old lady Stole things) निकाला गया। यह हैरानी की बात थी क्योंकि ऐसा लग रहा था जैसे उनके पेट में कंगारू की तरह एक बड़ी थैली हो क्योंकि जब उन्होनें सामान निकालना शुरू किया तो हर कोई हैरान रह गया। वीडियो एक मिनट से ज्यादा लंबा है और पूरे वीडियो (Old lady Stole things) के दौरान बुजुर्ग महिला उनकी पैंट से एक से बढ़कर एक चुराई हुई चीजें निकालती रहती हैं। तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्होंने कितना सामान चोरी किया होगा।

लोगों के आए मिक्स रिएक्शन

Old lady Stole things
Old lady Stole things

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @me.ekmev.memekar नाम के शख्स ने पोस्ट किया है। उन्होंने वीडियो (Old lady Stole things) के कैप्शन में लिखा, ‘XXXL पॉकेट है ये तो।’ वीडियो को महज दो दिन में 36 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए है। वीडियो देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने कहा कि- आंटी जी सांता क्लॉज़ बनी हुई हैं। एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि- आंटी ने 2024 का पूरा सामान भर लिया, एडवांस में। वहीं एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि- पूरे गांव का राशन लेकर जा रही है आंटी जी।

कुछ लोग अम्मा के साथ भी खड़े हुए हैं और उन्हें सपोर्ट (Old lady Stole things) कर रहे हैं। एक शख्स ने कहा- उनकी कोई मजबूरी होगी जो ऐसा किया है। एक अन्य व्यक्ति ने कहा- ठीक है उन्हें जाने दो, खाना ही तो था। दूसरे शख्स ने कहा- क्यों किसी की मजबूरी का मजाक बना रहे हो, माना उन्होंने गलत किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Khushboo Sharma

google-partner