Rajasthan: चंद Second में एक नहीं दो बार हुआ मौत से सामना, देखें खतरनाक Video

Summary :

वायरल वीडियो में 20 साल का लड़का गलत दिशा से आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे पिकअप से टकरा गया और इसके तुरंत बाद वहां से गुजर रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से हाथ में फैक्चर हो गया। वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी। जागो राखे साइयां मार सके ना कोय। यह कथन कई बार सच भी साबित हो जाता है। भारत में आए दिन अधिकतर सड़क दुर्घटना होते रहते हैं। इन दुर्घटनाओं के पीछे का सबसे बड़ा कारण नियमों का पालन न करना है। बता दें राजस्थान से एक दुर्घटना का वीडियो सामने आया…

वायरल वीडियो में 20 साल का लड़का गलत दिशा से आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे पिकअप से टकरा गया और इसके तुरंत बाद वहां से गुजर रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से हाथ में फैक्चर हो गया।

वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी। जागो राखे साइयां मार सके ना कोय। यह कथन कई बार सच भी साबित हो जाता है। भारत में आए दिन अधिकतर सड़क दुर्घटना होते रहते हैं। इन दुर्घटनाओं के पीछे का सबसे बड़ा कारण नियमों का पालन न करना है।

बता दें राजस्थान से एक दुर्घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें 5 सेकंड के अंदर एक आदमी दो बार मौत के करीब से लौटा है। यह घटना राजस्थान के नोखा तहसील रोड पर शाम करीब 5:20 पर हुई एक पिकअप गलत दिशा से आ रही थी। पिकअप के बगल से एक ट्रैक्टर भी आ रहा था। बीकासर गांव का रहने वाला 20 साल का लड़का किशन गिरी बुलेट से आ रहा था जो गलत दिशा में आ रही पिकअप से टकरा गया। इसके बाद तुरंत वह लड़का करीब 5 फीट उछल गया और फिर जमीन पर जा गिरा।

Courtesy: ट्विटर यूजर @TaviJournalist ने इस वीडियो को शेयर किया है

जमीन पर गिरने के बाद किशन गिरी की जान पर उसे वक्त मुसीबत बने आई। जब पिकअप के बगल से आ रहा ट्रैक्टर उसके हाथों पर चढ़ गया। ट्रैक्टर की स्पीड इतनी तेज थी कि वह कंट्रोल नहीं हो पाया और किशन के हाथों पर चढ़ गया। गनीमत रही की ट्रैक्टर के नीचे सिर्फ हाथ था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team