हिंदू धर्म में कई पशु-पक्षियों को शुभ माना गया है। इनमें से सबसे ज्यादा महत्व गाय को दिया गया है। हिंदुओं में गाय को माता का दर्जा दिया गया है, क्योंकि वह हमें दूध देती है। गाय की पूजा और सेवा को भी हिंदू धर्म में बहुत महत्व दिया गया है। इसलिए गाय की हत्या करना महापाप माना गया है। हिन्दू धर्म के अनुसार गाय के अंदर 33 कोटि देवताओं का वास होता है और गाय के दान को महादान कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि गाय की सेवा करने से संतान की प्राप्ति हो सकती है।

तो आइए हम जानते हैं कि आखिर हम गाय को क्या खिलाएं ताकि हमारा जीवन सभी कठिनाइयों से दूर हो सकें और हमें मनोवांछित फ़ल की प्राप्ति भी हो…
यदि आप रोटी में गुड़ मिलाकर गाय को खिलाते हैं तो यह आपको बुरी शक्तियों से बचाता है और आपको कई लाभ देता है। इसके साथ गाय को गुड़ रोटी खिलाते हैं तो आपके सभी बिगड़े हुए कार्य पूरे हो जाते हैं और आप अपने जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं, लेकिन आपको यह ध्यान रखना होगा कि यदि आप बैठी हुई गाय को रोटी और गुड़ देते हैं तो यह माना जाता है कि यह अधिक फलदायी होगा।

वैसे तो गाय को नियमित दिन के अनुसार आपको अलग-अलग चीजें खाने के लिए देनी चाहिए। यदि आप ग्रह शांति या जीवन में आ रही समस्याओं को कम करना चाहते हैं, तो आपको गाय को गुड़ रोटी खिलानी चाहिए।

कुंडली में यदि बुध ग्रह नीच का है या फिर कमजोर है तो आपको रोटी के साथ गाय को हरी सब्जियां भी खिलानी चाहिए।
बृहस्पति ग्रह कमजोर है तो आपको गाय को रोटी, गुड़ और चना खिलाना चाहिए।
कुंडली में चंद्रमा कमजोर है तो आपको गाय को रोटी और पानी दोनों अर्पित करना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



