सैन्य वीरगाथा को दिखाती है फिल्म ‘सूबेदार जोगिंदर सिंह’
1962 में भारत और चीन के बीच हुए युद्ध पर आधारित फिल्म ‘सूबेदार जोगिंदर सिंह’ को बड़े पर्दे पर लोगों का काफी प्यार मिल रहा है। फिल्म को सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में ‘सूबेदार जोगिंदर सिंह’ की भूमिका को अदा कर रहे गिप्पी ग्रेवाल की परफॉर्मेंस को खूब सराहा जा रहा है।





फिल्म की शूटिंग कारगिल, द्रास, राजस्थान और असम की लोकेशंस पर हुई है। इसका प्रमुख हिस्सा 14,000 फुट की ऊंचाई पर शूट किया गया। ये वह जगह है जहां पहुंचने में एक्टर्स और क्रू को कई घंटों की पैदल या गाड़ी से जर्नी करनी पड़ती थी।




जोगिंदर सिंह सिख रेजिमेंट के असाधारण सैनिकों में से एक थे। उन्हें 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध के दौरान राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा के लिए, असाधारण साहस और उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए सर्वोच्च वीरता पुरस्कार ‘परमवीर चक्र’ से नवाजा गया था।




Download Android App
Download iOS App



