योगा करना सेहत के लिए अच्छा है, यह न केवल हमारे शरीर की मांसपेशियों को अच्छा व्यायाम देता है, बल्कि यह हमारे दिमाग को शांत रखने में भी मदद करता है। कई लोग घर पर खुद से ही योगा करते हैं तो कई लोग बाहर क्लास में जाकर योग करते हैं। खुली जगह पर योग करने का अपना अलग ही मजा होता है और अगर समुद्र जैसी शांत जगह के पास योग करने का मौका मिल जाए तो कहना ही क्या।
लेकिन अगर समुद्र के पास योगा करते हुए कोई ऐसा टीचर आ जाए जिसकी उम्मीद भी न हो तो थोड़ा डरना लाजमी भी है। अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां एक फ्लेमिंगो योग कर रहे कुछ लोगों के पास आकर उन्हें गजब का स्ट्रेच करके दिखाता है।
फ्लेमिंगो ने दिखाया स्ट्रेच
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ महिलाएं योगा कर रही हैं, योगा मैट पर उनका योगासन जारी है। इस बीच वहां अचानक से एक फ्लेमिंग पहुंच जाता है। पहले तो फ्लेमिंगो की घुसपैठ उन्हें डराती है, लेकिन बाद में फ्लेमिंगो के करतब उन्हें पसंद भी आते हैं। एक योगा मैट पर पहुंच कर फ्लेमिंगो पहले तो गोल गोल घूमता हुआ नजर आता है। उसके बाद वो अपनी लंबी सी गर्दन झुका कर मैट से टच कर देता।फ्लेमिंगो का पॉश्चर देख तो ऐसा ही लग रहा था कि मानो वह फोर्वर्ड फोल्ड कर रहा हो और ये चैलेंज भी दे रहा हो कि दम है तो ऐसा योग करके दिखाओ।
View this post on Instagram
बता दें, ये वीडियो @readersdigest अकाउंट ने शेयर किया है
वायरल हो रहा वीडियो
इस वीडियो को सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर @readersdigest ने शेयर की है। साथ ही कैप्शन में लिखा है, इस योग में आप लोग कमाल करते हो, लेकिन क्या मेरी तरह गर्दन और पैरों को होल्ड कर सकते हो। बता दें, इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं और यूजर्स जमकर कमेंट्स बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर ने कहा कि उन्हें भी ऐसा टीचर चाहिए जबकि कई यूजर ने कहा ये कितना अच्छा एक्सपिरियंस रहा होगा।


Download Android App
Download iOS App




