भारत ने चंद्रयान 3 परियोजना को सफलतापूर्वक अपने लक्ष्य को हासिल किया है और इसके लिए दुनिया भर से भारत को प्रशंसा मिल रही है। इस सफलता को संभव बनाने के लिए इसरो वैज्ञानिक पिछले कई महीनों से दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। इसको लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में उनकी सराहना हो रही है। अब निजी विमान से यात्रा कर रहे इसरो प्रमुख सोमनाथ का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे फ्लाइट अटेंडेंट ने गर्मजोशी से उनका स्वागत करते हुए नजर आ रहे है।

ऐसे में इंडिगो क्रू ने इसरो प्रमुख सोमनाथ का जोरदार स्वागत किया। आप वीडियो में भी देख सकते है कि जैसे ही उन्होंने विमान में प्रवेश किया, फ्लाइट अटेंडेंट पूजा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने माइक्रोफोन पर घोषणा की कि इसरो प्रमुख सोमनाथ हमारे साथ यात्रा पर हैं। जब उन्होंने अन्य यात्रियों से इसरो प्रमुख का स्वागत करने के लिए कहा, तो यात्रियों ने तालियां बजाईं। अब इससे जुड़ा एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है।

वीडियो को @freebird_pooja नाम के अकॉउंट से शेयर किया गया है, जो अब वायरल है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है “श्री एस. सोमनाथ, इसरो के अध्यक्ष, हमारी इंडिगो उड़ान में श्री एस. सोमनाथ की सेवा करने का मौका पाकर गौरवान्वित महसूस हुआ”। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 4 लाख से अधिक लोगों ने पसंद किया है। वही साथ ही वीडियो का कमेंट सेक्शन लोगों के दिल छूने वाले कमेंट से भरा हुआ है।
आपको पता हो भारत ने इस पल को हासिल करने के लिए, कितने सालों को इंजतार किया है। सालों की मेहनत और लगन ने आज इसरो को दुनिया का बादशाह बनाया है। साथ ही आपको यह बता दे की आने वाले दिनों में इसरो अपने प्रोजेक्ट आदित्य ए 1 को सूरज की स्टडी के लिए लांच करने की तैयारी करने जा रहा है। इसकी काउंटडाउन भी शुरू हो गई है और आने वाले 2 सितंबर को इसे लॉन्च कर दिया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



