मिल गया मनोकामना पूरी करने का उपाय, ऐसे लगाएं जन्माष्टमी पर कान्हा को भोग

Summary :

हर वर्ष की तरह इस साल भी भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया जाएगा।

हर वर्ष की तरह इस साल भी भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया जाएगा। जन्‍माष्‍टमी का पर्व कान्‍हाजी की श्रृद्धा और भक्ति के साथ धन और समृद्धि प्राप्ति का भी शुभ अवसर लाता है। जन्‍माष्‍टमी पर घरों में तरह-तरह के पकवान बनते हैं। घरों में माताएं भोग के लिए कान्‍हाजी के प्रिय व्‍यंजन तैयार करती हैं। 
मान्‍यता है कि कान्‍हाजी को जन्‍माष्‍टमी पर उनके पसंदीदा व्‍यंजनों का भोग लगाने से आपके घर में सुख समृद्धि और धन वैभव का आगमन होता है। कान्‍हाजी को यदि आप अपनी राशि के अनुसार भोग चढ़ाएं तो यह और भी फलदायक माना जाता है। तो आइए आप भी जानिए कि राशि के अनुसार आपको कान्‍हाजी को क्‍या चढ़ाना चाहिए…
मेष राशि – इस राशि के जातकों को भगवान श्रीकृष्ण का श्रृंगार लाल रंग के कपड़े से करने के बाद उन्हें माखन मिश्री का भोग लगाना चाहिए।
वृष राशि – कृष्ण जन्माष्टमी के दिन वृष राशि के जातकों को लड्डू गोपाल को माखन का भोग लगाना चाहिए।
मिथुन राशि– माखन-मिसरी से कान्‍हाजी को भोग लगाएं।
कर्क राशि -कृष्‍णजी को श्रीखंड भी अर्पित कर सकते हैं।
सिंह राशि – जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण भगवान को पंच मेवा का भोग लगाकर पूजन करें। 
कन्‍या राशि – इस राशि के लोगों को केसर मिश्रित दूध का भोग लगाकर श्रीकृष्‍ण जी को अर्पित करना चाहिए। 
तुला राशि – तुला राशि के लोग भगवान कृष्‍ण को पांच फलों का भोग लगाएं और मिष्‍ठान में कलाकंद अर्पित करें।
वृश्चिक राशि – कान्‍हाजी को केसरिया चावल खिलाने चाहिए।
धनु राशि -इस दिन भोग में आपको कान्‍हाजी को बादाम का हलवा बनाकर अर्पित करना चाहिए। 
मकर राशि -आप की राशि वालों को धनिया से बनी पंजीरी कान्‍हाजी को अर्पित करनी चाहिए।
कुंभ राशि – इस राशि के लोगों को इस दिन कान्‍हाजी को गुलाब चढ़ाना चाहिए और बर्फी का भोग लगाना चाहिए।
मीन राशि – इस राशि के लोगों को कान्‍हाजी को केसरिया जलेबी या फिर केले अर्पित करने चाहिए। 

Desk Team