लो कॉलेस्ट्रोल की वजह से ज्यादातर लोग फुल क्रीम दूध की जगह टोन्ड मिल्क पीना पसंद करते हैं। मगर क्या आपको मालूम है कि टोन्ड मिल्क आपके बच्चे की सेहत के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक भी है। जी हां कनाडा में हुए एक शोध में इस बात की पुष्टि की गई है कि फुल क्रीम दूध पीने वाले बच्चे मोटापे का कम शिकार हुए है।

जबकि टोन्ड दूध पीने वाले बच्चों में मोटापा ज्यादा देखने को मिला है। कनाड़ा और अमेरिका में बच्चे दूसरे देशों के बच्चों की तुलना ज्यादा मोटे हो गए हैं। इस वजह की जांच करन के लिए ही यह रिसर्च किया गया था।

कनाडा के एक हॉस्पिटल के शोधकर्ताओं ने एक स्टडी के माध्यम से इस बात की पुष्टि करी है कि रिसर्च में लो-फैट वाले दूध में मोटापा दूर करने वाली बात का डर बताया गया है। जबकि रोजाना फुल क्रीम दूध पीने वाले 40 प्रतिशत बच्चे मोटापे का कम शिकार पाए गए है।

वहीं इस रिसर्च में गाय का दूध पीने वाले 21,000 बच्चों को शामिल भी किया गया था। यह शोध 1 से 18 साल तक के बच्चों पर किया गया था। इसके साथ ही उन्होंने गाय के दूध से बढऩे वाले मोटापे पर हुई करीब दो दर्जन रिसर्च का भी अध्ययन किया था।


Download Android App
Download iOS App



