इस लड़की ने बनाया ऐसा ‘टिक-टॉक’ विडियो की मुंह में ही फंसा रह गया हार्मोनिका

Summary :

एक ऐसी बहन जिसने अपने छोटे भाई के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने के लिए अपने मुंह में हार्मोनिका डाल लिया।

एक ऐसी बहन जिसने अपने छोटे भाई के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने के लिए अपने मुंह में हार्मोनिका डाल लिया। यह कुछ और नहीं बल्कि वो म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट है जिसे फिल्म में अमिताभ बच्चन बजाते हैं,लेकिन इस इंस्ट्रूमेंट को होंठों से सटाकर बजाया जाता है,मगर इस लड़की ने तो उसे मुंह के अंदर तक डाल लिया और वीडियो रिकॉर्ड करने लगी। मगर लड़की को ऐसी गलती करने के बाद तुरंत यह एहसास भी हुआ कि उसने बहुत बड़ी गलती कर दी है। क्योंकि उसकी हर सांस के साथ हार्मोनिका भी बज रहा था। जो उसके मुंह में अटक गया था। 
मोली पढ़ती हैं हाई स्कूल
एक रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा से ताल्लुक रखने वाली मोली जो टिकटॉक पर @mollieobrien  नाम से हैं। उनके इस अकाउंट पर उन्हें 26 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। जबकि 10 लाख से ज्यादा लोगों ने उन्हें लाइक किया है। वैसे मोली ओंटेरियो के एक हाई स्कूल की स्टूडेंट है।
वीडियो हो गया तेजी से वायरल

@mollieobrien

going to cheo to get my harmonica removed… #foryou #fyp #foryoupage #dissapointment #failure #mymomdoesntloveme #idiot

♬ I just did a bad thing bill wurtz – cameron.tr

मोली ने अपने इस टिकटॉक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा मैंने बहुत बड़ी गलती कर दी। हालांकि इस गलती की वजह से उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से छाया हुआ है। जी हां अब तक मोली के इस वीडियो पर करीब 1.7 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं। जबकि 20 हजार से ज्यादा लोग उनकी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे चुके हैं। 

Desk Team