शोक संदेश में बेटे ने लिखी ऐसी-ऐसी बातें के सुनकर आपके भी उड़ जायेंगे होश, नहीं रोक पाएंगे हंसी!

Summary :

अक्सर कई परिवारों में हमने पिता के निधन के बाद बच्चो को शोक सन्देश लिखते हुए देखा हैं आमतौर पर ये गुज़रे हुए व्यक्ति के साथ बिताये गए पलो को याद करने के लिए लिखा जाता है लेकिन एक बेटे ने पिता के लिए शोक संदेश में ऐसी-ऐसी बातें लिखी के सुनकर किसी का भी हंसी से पेट दुःख जायेगा।

पिता के निधन के बाद कई घरो में और समाज में शोक सन्देश लिखने की प्रथा को चलाया जाता हैं जिसमे लोग गयी गंभीर और इमोशनल बातें लिखते हैं। लोग इसके जर‍िए पिता को याद करते हैं. उनकी अच्‍छी यादों को पूरी दुनिया के साथ शेयर करते हैं. लेकिन एक बेटे ने शोक संदेश में प‍िता के लिए ऐसी-ऐसी बातें लिख डालीं कि पढ़कर आपकी हंसी छूट जाएगी. उन्‍हें मह‍िला प्रेमी, बीयर पीने वाला शख्‍स बताया और भावुक भी नजर आया. यह दिल छू लेने वाला पोस्‍ट देखते ही देखते वायरल हो गया. अब तक 7 लाख से ज्‍यादा बार इसे देखा जा चुका है. अजनबी लोग भी बेटे की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
अमेरिका के रहने वाले जेम्स लवलेस की बीती 14 जून को 60 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई थी. बेटे रॉकी ने पिता के बारे में एक दिल छू लेने वाला पोस्‍ट शेयर किया. लेकिन इसमें दुख पहुंचाने वाली बातें कम हंसी-मजाक वाली टिप्‍पण‍ियां ज्‍यादा थीं. रॉकी ने लिखा, मेरे पिता को एक तलाकशुदा, पिता, दादा और ट्रेलर पार्क की कुछ जमीनों के माल‍िक के रूप में याद किया जाएगा. वह काफी पेट्टू थे. तला हआ भोजन बेहद पसंद करते थे. कभी-कभार चिली पनीर खाने वाले जेम्‍स ने जिंदगी से हार मानने की व्‍यर्थ कोश‍िश की. एक पुरानी घटना का जिक्र करते हुए रॉकी ने लिखा, बात 2015 की है जब उन्‍हें स्‍ट्रोक आया और धमन‍ियों ने काम करना बंद कर दिया. तब उनके जुड़वां लड़के, रॉकी और रॉडनी उन्‍हें जबरन अस्‍पताल ले गए. उस वक्‍त भी उन्‍हें यह कहते हुए सुना गया था… चलो एक ब्रेक लेते हैं. तब तो कुछ नहीं हुआ, लेकिन वह फ‍िर भी चले गए.
वह निश्च‍ित तौर पर एक मह‍िला प्रेमी थे
रॉकी ने लिखा, 2 बच्‍चों के मेरे पिता को अपनी पतली और च‍िचप‍िपी सफेद टांगों पर बहुत घमंड था. हम नहीं जानते कि वह शादीशुदा थे या नहीं, लेकिन वह निश्च‍ित तौर पर एक मह‍िला प्रेमी थे. कैथी, मैरी लू, टैमी, डेबरा, कैरी, टीना आद‍ि आदि… न जाने कितनी मह‍िलाओं के साथ उनके रिश्ते रहे. वह हमेशा कहा करते थे कि मह‍िलाओं को अच्‍छी पिंडली पसंद होती है. यकीनन दूसरी मह‍िलाएं स्‍वर्ग में उनका इंतजार कर रही होंगी. तभी वह इस दुनिया को अलव‍िदा कह गए.
ताक‍ि दोस्‍त पर‍िवार रखे उन्‍हें हंसी-हंसी याद 
रॉकी ने आगे लिखा, जेम्‍स अपने पर‍िवार को बेहद प्‍यार करते थे. इसके अलावा कुछ और चीजें थीं, जो उन्‍हें बेहद पसंद थीं. बर्फ-ठंडे बुश, कमरे के तापमान वाले बुश, टी-बोन्स, न्यूयॉर्क स्ट्रिप, प्राइम रिब, झींगा, तैराकी, पोकर, हैच-बैक को छोड़कर मस्टैंग जीटी, टैंक-टॉप्स, केंटुकी मेन्स बास्केटबॉल, और एडी मर्फी की रॉ को वह लाइक करते थे. वह अपने पीछे अपने दूसरे पसंदीदा बेटे एजेड के रॉकी लवलेस, अपने सबसे पसंदीदा बेटे साइंस हिल केवाई के रॉडनी लवलेश, एक छोटे भाई जॉय और बेटी मेल‍िसा वेंस को छोड़ गए हैं. साथ ही छोड़ गए हैं ट्रेलर पार्क की गल‍ियां. पुराने मुक्‍केबाजों की एक एक जोड़ी. उनकी थोड़ी बहुत कमी खलेगी. रॉकी ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि यह शोक संदेश इसल‍िए लिखा जेम्स के दोस्त और परिवार उसकी मौत पर शोक मनाते हुए खूब हंस सकें, ताकि कुछ मिनटों के लिए उसे वापस जीवन में लाया जा सके.

Desk Team