राजस्थान में बारिश ने इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ रखे हैं। सोशल मीडिया पर बारिश के कई सारे वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। जोधपुर में तो भारी बारिश की वजह से बाढ के आसार बने हुए हैं। शहर की सड़को पर बारिश का पानी तेजी से दौड़ रहा है जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान रह गए हैं क्योंकि वीडियो में बाइक बगैरा पानी के साथ खिलौनों की तरह बहते दिखाई दे रहे हैं।

रेगिस्तान के लिए फेमस राजस्थान में बारिश का ये हाल देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब देखा जा रहा है जिसमें दो पहिया दो पहिया वाहन खिलौनों की तरह बारिश के पानी में बहते दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ले से वायरल हो रहा है और लोग गाड़ियों को पानी में बच्चों के खिलौनों की तरह बहता देख शॉक्ड रह गए हैं।
#WATCH राजस्थान: जोधपुर में भारी बारिश के कारण शहर में जलभराव हुआ और कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हुई। कई दोपहिया वाहन पानी के साथ बह गए। (21.07) pic.twitter.com/Dc1jdVroKq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2023
राजस्थान में भारतीय मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। जोधपुर शहर का एक भयानक वीडियो सामने आया है जिसमें बाढ़ के पानी से सड़के पूरी तरह से जलमग्न हो गई हैं और सड़कों पर खड़ी बाइक और स्कूटी इस पानी में बच्चों की खिलौनों की तरह बहती जा रही है। वायरल वीडियो में सड़क पर बाढ़ का पानी कुछ इस तरह बह रहा है, जैसे कोई नहर हो।

वीडियो में देखा जा सकता है कि आसमान से तेज बारिश हो रही है और दूसरी तरफ बिजली कड़कती दिखाई दे रही है। हाल ही में दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव हो गया था। उस वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। वहीं, अब राजस्थान में बारिश रूकने का नाम नहीं ले रही है जिसकी वजह से प्रदेश के सभी बांध बारिश की वजह से क्षमता से ज्यादा भर चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



