बसंत पंचमी से शुरू हुई ब्रज की होली, 40 दिनों तक चलेगा ये महोत्सव

Summary :

Braj Banke Bihari Temple Holi: ब्रज की होली देश में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में फेमस है। वहीं लोग यहां की होली एंजॉय करने के लिए बेसब्री से इंतजार करते हैं। सबसे खास बात है कि ब्रज में होली का पर्व 40 दिनों तक बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल बसंत पंचमी का त्योहार 14 फरवरी 2024 यानि आज मनाया जा रहा है। देशभर में इस पर्व को बहुत ही धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है और ब्रज में बसंत पंचमी की अलग ही रौनक देखने को मिलती है। हिंदू धर्म में बसंत पंचमी (Braj Banke Bihari…

Braj Banke Bihari Temple Holi

Braj Banke Bihari Temple Holi: ब्रज की होली देश में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में फेमस है। वहीं लोग यहां की होली एंजॉय करने के लिए बेसब्री से इंतजार करते हैं। सबसे खास बात है कि ब्रज में होली का पर्व 40 दिनों तक बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल बसंत पंचमी का त्योहार 14 फरवरी 2024 यानि आज मनाया जा रहा है। देशभर में इस पर्व को बहुत ही धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है और ब्रज में बसंत पंचमी की अलग ही रौनक देखने को मिलती है। हिंदू धर्म में बसंत पंचमी (Braj Banke Bihari Temple Holi) के दिन होली का ढांडा गाड़ा जाता है। जिसका मतलब है कि इस दिन से होली के पर्व की शुरुआत हो गई है। इस साल होली का ढांडा 14 फरवरी को गाड़ा जाएगा और इसके बाद पूरे ब्रज क्षेत्र में होली के रंगों की बौछार देखने को मिलेगी। ब्रज में होली का त्योहार एक-दो दिन नहीं, बल्कि पूरे 40 दिनों तक चलता है और इसकी शुरुआत ब्रज क्षेत्र के बरसाना गांव के राधारानी मंदिर से होती है, जो कि राधा जी की जन्मभूमि है। बसंत पंचमी (Braj Banke Bihari Temple Holi) के दिन से होली की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। सभी गांव होली के रंग में सरोबोर नजर आते हैं और महिलाएं लोकगीतों की धुनों पर झूमती दिखाई देती हैं।

Braj Banke Bihari Temple Holi

ब्रज में 40 दिनों तक मनाते हैं होली

पूरी दुनिया में होली का त्योहार केवल दो दिन ही मनाया जाता है जो कि इस साल 24 और 25 मार्च को है। लेकिन ब्रज में बसंत पंचमी के दिन से ही होली के (Braj Banke Bihari Temple Holi) महोत्सव की शुरुआत हो जाती है और यह महोत्सव 40 दिनों तक चलता है। पंचांग के अनुसार इस साल बसंत पंचमी का त्योहार 14 फरवरी को मनाया जाएगा और इस दिन ब्रज के बरसाना गांव में राधारानी मंदिर में सबसे पहले लाडली जी को गुलाल लगाया जाएगा। लाडली जी यानि राधारानी को अबीर लगाने के बाद (Braj Banke Bihari Temple Holi) मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण केा अबीर लगाया जाता है। इस दिन ब्रज में जाने वाले भक्त भी अबीर में रंगे हुए नजर आते हैं।

Braj Banke Bihari Temple Holi

बांके बिहारी मंदिर में मिलता है रंगों का प्रसाद

बसंत पंचमी के दिन बांके बिहारी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण को रंग लगाया जाता है और फिर इसके बाद वह रंग भक्तों को भी लगाया जाता है। इस दिन मंदिर के पुजारी रंग उड़ाकर होली (Braj Banke Bihari Temple Holi) के पर्व की शुरुआत करते हैं और मंदिर में आने वाले सभी भक्तों को प्रसाद के तौर पर गुलाल लगाया जाता है। इस दिन से लेकर होली तक पूरे ब्रज की रौनक देखने लायक होती है।

Braj Banke Bihari Temple Holi

बरसाना की लट्ठमार होली

दुनियाभर में ब्रज की होली बेहद फेमस है। इसे देखने के लिए देश विदेश से आते हैं। वैसे तो पूरे ब्रज की होली देखने लायक है लेकिन ब्रज क्षेत्र के बरसाना गांव में मनाई जाने वाली लट्ठमार होली देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में फेमस है। लट्ठमार होली को देखने और इसका आनंद लेने (Braj Banke Bihari Temple Holi) के लिए विदेशी पर्यटक कई दिन पहले बरसाना पहुंच जाते हैं। लट्ठमार होली बरसाना और नंदगांव के लोगों के बीच होती है। इसमें एक दिन बरसाने के पुरुष नंदगांव जाकर होली खेलते हैं और महिलाएं उन पर लट्ठ बरसाती हैं। फिर दूसरे दिन नंदगांव के पुरुष बरसाना आकर महिलाओं से लट्ठ खाते हैं। यह त्योहार एकता और प्रेम का प्रतीक है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Desk Team