आपने कभी अपनी मां से क्या खुलकर सेक्स को लेकर बात की है? क्या आपको अपनी मां से सेक्स पर बात करना बुरा लगता है? फिर तो यह वीडियो आपके लिए ही बना गया है। यूट्यूब पर खाने में क्या है नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया था।

इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक लड़की ने मां से हनीमून पर लौटने के बाद अपने बेडरूम की एक से एक छोटी बात खुलकर बताई है। लेकिन बिल्कुल ही नए अंदाज में। मां को लड़की ने किचन में कूकर की सीटी लगने और कड़ाही में मसाले भुनने के माध्यम से अपनी सेक्स की लाइफ के बारे में बातें कहीं। अपने ऑर्गेज्म के बारे में भी मां से बात करते हुए बेटी दिखाई गई है।

इस वीडियो में दिखाया गया था कि कैस अपनी मां से सेक्स पर खुलकर बेटी ने मेड के सामने ही बातें करना शुरु कर दिया था। साथ ही इस वीडियो में यह भी दिखाया गया था कि बेटी ने मां को यह भी समझाया कि महिलाओं को अपनी पसंद की चीजें कैसे करनी होती हैं।

आकंक्षा सेदा और राधिका आनंद ने इस वीडियो की स्क्रिप्ट लिखी थी। आकंक्षा ने ही इस वीडियो को डायरेक्ट भी किया था। बता दें कि 9 लाख से अधिक लोगों ने इस वीडियो को तीन दिन में देख लिया था। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे मां को अपने निजी पलों को बेटी कड़ाही में पक रहे खाने और उसके रस के माध्यम से समझाने की कोशिश कर रही है।

इस बातचीत के दौरान ही बेटी का यह भी पता लगता है कि ऑर्गेज्म उसकी मां ने कभी हासिल नहीं किया। खबरों की मानें तो अनुमानत.कभी भी ऑर्गेज्म हासिल भारत की 70 फीसदी महिलाएं नहीं कर पाती हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि मां अपनी बेटी के साथ आखिर में हंसती है और दोनों की बातचीत का हिस्सा भी मेड बन जाती हैं।
पूरा वीडियो देखें-


Download Android App
Download iOS App



