सिर्फ चंद लाइक्स के लिए कैसे खा सकता हैं कोई कच्ची मिर्च? बहते रहते हैं आंसू पर नहीं रुकता शख्स!

Summary :

सोशल मीडिया पर लोग चंद लाइक्स के लिए क्या कुछ नहीं कर गुज़रते लेकिन क्या कभी आपने सोचा हैं की कोई कच्ची लाल मिर्ची कैसे खा सकता हैं नहीं न तो आइये आज ये भी देख लीजिये कि कैसे किसी पर फेमस होने का भूत सवार हो सकता हैं।

सोशल मीडिया आज एक ऐसा प्लेटफार्म बन चूका हैं जहा लोग बस किसी भी तरह से वायरल होना चाहते हैं. जिसके लिए न जाने वो कैसे कैसे तरकीबे लगाते हैं लेकिन इस फेमस होने की आड़ में वह भूल जाते हैं कि वह खुद को भी इससे नुक्सान पंहुचा रहे हैं. बहुत से लोगों को आपने रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बनते हुए देखा होगा. हालांकि कुछ लोग इसके लिए ऐसे-ऐसे काम कर जाते हैं, जो किसी ने कभी सोचा भी नहीं होगा. ऐसे ही एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है.
जिस मिर्ची के दो-चार टुकड़े सब्ज़ी में ज्यादा हो जाएं, तो खाना मुश्किल हो जाता है, उस मिर्ची को ये शख्स भर-भरकर खाता है. कभी हरी तो कभी लाल मिर्च खाने में इसे कोई गुरेज नहीं होता है. इतना ही नहीं ये आदमी तो कच्ची सब्ज़ियां भी खा लेता है. इसके वीडियो देखकर आपकी आंख में आंसू आ जाएंगे लेकिन इसे आंसुओं से कोई फर्क नहीं पड़ता.
देखिये कच्ची मिर्ची चबाने का वायरल वीडियो 

यूं तो इंस्टाग्राम पेज पर इसने उल्टी-सीधी चीज़ें खाते हुए अपने तमाम वीडियो डाले हैं लेकिन जो वीडियो सबसे ज्यादा देखे जाते हैं, वो मिर्चियां खाने के वीडियो हैं. शख्स अपने हाथ में हरी मिर्चियों का गुच्छा लेता है और इसे चबाना शुरू कर देता है. कुछ ही देर में वो आंखों से आंसू की धार बहाते हुए सारी की सारी मिर्चियां खा जाता है. आप इस वीडियो को देखेंगे तो आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे लेकिन उसे अपने शरीर को कष्ट देने में कोई दिक्कत नहीं हो रही है.
करोड़ों में मिले व्यूज़
वैसे तो सोशल मीडिया पर अलग से कंटेंट को व्यूज़ मिलते ही हैं, लेकिन rintu2_bhAi नाम की इंस्टाग्राम आईडी से शेयर इस शख्स के एक वीडियो को 13 मिलियन यानि 1.3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. वीडियो को 1 मिलियन से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो पर कमेंट करते हुए लोगों ने लिखा है कि सिर्फ लाइक के लिए खुद को इतना कष्ट नहीं देना चाहिए. वहीं ज्यादातर लोगों ने उसे ऐसा नहीं करने की सलाह दी है.

Desk Team