पिछले हफ्ते हैदराबाद में एक महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप और हत्या कर दी गई थी। संसद के दोनों सदनों में इसकी कड़ी आलोचना की थी। इतना ही नहीं इस गैंगरेप और हत्या के बाद देश के कई राज्यों में लोगों ने प्रदर्शन किए हैं। हैदराबाद और तेलंगाना के अलग जगहों पर इस घटना के बाद से लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों, वकीलों और बाकी लोगों ने सड़कों पर इसके विरोध में रैलियां निकाली हैं और सरकार से चारों आरोपियों को मौत की सजा देने की मांग की है।

इसी विरोध में एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। उस महिला ने वीडियो में कहा है कि सारे मर्द अपने घरों से शाम को 7 बजे के बाद ना निकलें। उन्होंने इसके पीछे की वजह बाते हुए कहा कि महिलाएं सुरक्षित रहेंगी अगर ऐसा होता है तो। मेरी सुरक्षा पुलिसक्रमी या मेरे भाई या कोई दूसरे मर्द नहीं कर पा रहे, क्योंकि आप ही इस समस्या का कारण हो। आप शाम 7 बते के बाद घर पर ही रहें।
यहां देखें महिला का वायरल वीडियो
This is the voice of the women of India.
“I don’t want man to sareguard me. I want to say, ‘you are the cause of the problem. You stay behind. Let the world be free.’”How long can we continue ignoring her? pic.twitter.com/o0rGlq9QbS
— نتاشا Natasha (@nuts2406) December 1, 2019
लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं
नताशा नाम की यूजर ने इस वीडियो को ट्विटर पर अपलोड किया है। यह वीडियो 1 दिसंबर को पोस्ट किया गया था। अब तक इस वीडियो को 13 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। इतना ही नहीं एक हजार से अधिक लोगों ने लाइक और रिट्वीट्स 400 से ज्यादा लोगों ने किया है। इस वीडियो पर लोगों ने अपने प्रतिक्रियाएं दी हैं।
Natasha I am with you and all the women who are my daughters,my sisters,my mothers and of course with all my family
— J.P.Singh (@jpsinghludhiana) December 2, 2019
She totally correct. Why should Women be scared and limit themselves.
— Dulabhai (@DefinitiveSS) December 2, 2019
Appreciate for her point.
— amitsingh (@amitsingh131193) December 2, 2019
So True #Respect
— Dadhiwala – The Bearded Warrior (@TheBEARDMan8) December 2, 2019
दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी लोगों ने इस घटना का विरोध करने के लिए प्रदर्शन किया। लोगों ने सड़कों पर काला बैंड पहनकर प्रदर्शन किया। कई ऐसे भी लोग नजर आए जो अपने हाथों में तख्तियां लेकर आए थे। उन पर लिखा था, हमें न्याय चाहिए और बलात्कारियों को सूली पर चढ़ाओ।

बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज की छात्रा अदिति पुरोहित नारे लगाते हुए रो पड़ीं। उन्होंने कहा, मैं यहां इसलिए हूं क्योंकि एक महिला जो घर से दूर दिल्ली में रहती है उस नाते, यह मुद्दा मुझे और मेरे परिवार को प्रभावित करता है।


Download Android App
Download iOS App



