श्रीनगर एयर बेस से भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान की पोस्टिंग हटा दी है और उन्हें वहां से भेज दिया गया है। एएनआई के अनुसार अभिनंदनके तबादले के पीछे भारतीय वायुसेना ने उकनी सुरक्षा बताई है।
कश्मीर से बाहर विंग कमांडर अभिनंदन की सुरक्षा कारणों से भारतीय वायुसेना ने तबादला किया है। विंग कमांडर अभिनंदन पहले श्रीनगर एयरबेस पर तैनात थे। अब यह जानकारी आ रही है कि अभिनंदन को पाकिस्तान की सीमा के पश्चिमी सेक्टर के अहम एयरबेस पर तैनात किया जाएगा। खबरों की माने तो विंग कमांडर अभिनंदन की तैनाती के आदेश के बारे में जानकारी दे दी गई और वह श्रीनगर एयरबेस पर जल्द ही तैनात हो जाएंगे।
बता दें कि नई तैनाती अभिनंदन की फाइटर बेस की है और अगर भविष्य में उन्हें विमान उड़ाने की अनुमति मिलती हैतो वह जरूर विमान उड़ाते हुए दिखाई देंगे। भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने इस मामले में कहा है कि कश्मीर घाटी में पाकिस्तान के आतंकवादियों और उनके मददगारों की मौजदूगी की वजह से अभिनंदन पर जान का खतरा था जिसकी वजह से यह फैसला लेना पड़ा।
वायुसेना ने अभिनंदन को वीर चक्र देने की सिफारिश की
विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को भारतीय वायुसेना ने युद्धकालीन वीरता पुरस्कार वीर चक्र देने की भी सरकार से सिफारिश की है। भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी उसके अगले ही दिन पाकिस्तान ने अपने विमानों को भारत सीमा में भेज दिया था जिसे अभिनंदन खदेड़ते हुए पाक के एफ-16 लड़ाकू विमान को गिराया था जिसके बाद उनका भी विमान क्रैश हुआ था जिसके बाद उन्हें पाकिस्तान की सेना ने पकड़ लिया था।
यहां पढ़ें ट्विटर का पोस्ट: https://twitter.com/ani_digital/status/1119602789561319424
एयर स्ट्राइक में मिराज-2000 लड़ाकू 12 विमानों के पायलट शामिल थे जिनकी बहादुरी के लिए भारतीय वायुसेना ने सरकार से उन्हें मेडल देने की सिफारिश की है। इस बात की जानकारी सरकारी सूत्रों ने ही दी है। सेना को वीर चक्र युद्ध के समय वीरता के लिए उनके सम्मान में दिया जाता है। परम वीर चक्र और महावीर चक्र के बाद तीसरे स्थान पर वीर चक्र सर्वोच्च सम्मान है।


Download Android App
Download iOS App








