हाथ में पैसा नहीं रुकता है तो आज ही नारियल को इस जगह रख दें

Summary :

धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो नारियल का उपाय आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि धन प्राप्ति के लिए नारियल उपाय क्या है

धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो नारियल का उपाय आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि धन प्राप्ति के लिए नारियल उपाय क्या है।

सनातन धर्म में नारियल को श्रीफल का दर्जा दिया गया है।श्रीफल यानी कि फलों में श्रेष्‍ठ, नारियल के उपयोग के बिना पूजा-पाठ, शुभ काम अधूरे हैं। यदि जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हों और ऐसा लगे की कुछ भी अच्‍छा नहीं चल रहा है तो एक पानी वाला नारियल अपने ऊपर से 21 बार घुमाकर किसी मंदिर के हवनकुंड में मंदिर में जाकर जला दें। ये उपाय 5 हफ्तों तक हर मंगलवार और शनिवार को करें।

यदि नौकरी या व्यापार में सफलता पाना चाहते हैं तो घर में नारियल का पेड़ लगाएं। इससे घर की आर्थिक स्थिति सुधरने लगती है। कर्ज से मुक्ति मिलती है। नारियल के पेड़ को घर के दक्षिण या पश्चिम दिशा में लगाएं। ये शुभ होता है।

 बुरी नजर उतारने के लिए मंगलवार के दिन सवा मीटर लाल कपड़े में एक नारियल बांधकर जातक के ऊपर से 7 बार उतार कर हनुमान जी के चरणों में अर्पित कर दें।

 

शुक्रवार के दिन लाल कपड़े पहनकर मां लक्ष्‍मी की पूजा करें।पूजा में मां लक्ष्‍मी को नारियल अर्पित करें। अगले दिन यह नारियल लाल कपड़े में लपेट कर घर में ऐसी जगह रख दें जहां पर किसी बाहरी की नजर न पड़े।कुछ ही दिन में मां लक्ष्‍मी की कृपा बरसने लगेगी।

शनिवार के दिन नारियल के दो भाग कर लें और इसमें चीनी भर लें। फिर इसे जमीन में गाड़ दें। मान्यता है कि जैसे-जैसे जमीन में रहने वाले कीड़े इन्हें खाएंगे वैसे-वैसे ग्रह दोष से मुक्ति मिलने लगेगी।

Desk Team