पैर नहीं है,मगर हिम्मत तो है…मटके में पानी ले जाते दिखीं दिव्यांग महिला का वीडियो हुआ वायरल

Summary :

जब मन में कोई बात ठान ली हो तो भला अपनी मंजिल तक जाने से उस शख्स को दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती है। फिर वो बेशक कोई भी शारीरिक चुनौती ही क्यों न हो,क्योंकि वो भी आपके  हौसले से बड़ी नहीं हो सकती है। इसका सबसे ताजा उदाहरण है सोशल मीडिया पर वायरल होने वाला एक वीडियो, जिसमें एक दिव्यांग महिला अपने घुटने के बल चलकर पानी का मटका ले कर जा रही है। वैसे ये बात हम यूं ही नहीं कह रहे हैं इस महिला ने इस बात को अपने काम से साबित किया है। साथ ही…

जब मन में कोई बात ठान ली हो तो भला अपनी मंजिल तक जाने से उस शख्स को दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती है। फिर वो बेशक कोई भी शारीरिक चुनौती ही क्यों न हो,क्योंकि वो भी आपके  हौसले से बड़ी नहीं हो सकती है। इसका सबसे ताजा उदाहरण है सोशल मीडिया पर वायरल होने वाला एक वीडियो, जिसमें एक दिव्यांग महिला अपने घुटने के बल चलकर पानी का मटका ले कर जा रही है। वैसे ये बात हम यूं ही नहीं कह रहे हैं इस महिला ने इस बात को अपने काम से साबित किया है। साथ ही इस महिला ने यह सीख दी है कि अगर ठान लिया जाए तो किसी भी मुश्किल को आसान किया जा सकता है।
इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी पंकज जैन ने अपने ट्विवटर पर शेयर किया है,उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘जो लोग सोचते हैं कि उनकी जिंदगी कठिन है।

क्या है वीडियो में?
वैसे इस बात में जरा भी दोराए नहीं है कि यह वीडियो जितना प्रेरणा देने वाला है उससे भी ज्यादा यह हैरान करने वाला है। दरअसल वीडियो में एक दिव्यांग महिला मटके में पानी भरकर ले जाते हुए नजर  आ रही हैं। इस वीडियो की शुरुआत में जब मटके में पानी भरा जाता है तब तो यह आम बात लगती है,लेकिन जैसे ही वो महिला पानी लेकर आगे बढ़ती हैं, तो देखने वालों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

इंटरनेट यूज़र्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया… 

बता दें कि  वीडियो कहां का है और इसे कब शूट किया गया है इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है। मगर वीडियो में उनका जो जज्बा है वो वाकई प्रेरणा देने वाला है। वैसे इस महिला से यह सीखा जा सकता है कि जीवन में किस तरह से चुनौतियों को स्वीकार करके उन्हें पीछे छोड़ अपनी मज़िल तक पाया जा सकता है।

Desk Team