कॉमडीयन कपिल शर्मा को लेकर आजकल नई बातें सामने आती ही रहती हैं। कपिल शर्मा के पुराने साथी और दोस्त अली असगर ने अब एक चौंकाने वाली बात बोली है। अली असगर ने हाल ही में दिए एक इंटरवयू में कहा है कि कपिल की हालत बहुत खराब है। अली ने कहा कि वह कुछ ही दिन पहले कपिल से मिलने उनके ऑफिस गए थे जहां पर कपिल बहुत ही अजीब सी हालत में मिले।
अली असगर ने यह भी कहा कि जब वह कपिल के ऑफिस में गए तो वहां पर जो उन्होंने देखा वह उसे देख कर चौंक गए। अली ने कहा कि कपिल अपने ऑफिस के एक कोने पर बैठे थे और कुछ कहना चाहते थे। उनकी हालत एक बच्चे की तरह थी। कपिल कुछ नहीं कह पाए।
अली ने आगे बताया कि कपिल के हाथ पर उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड प्रीति सिमोस का नाम भी लिखा हुआ था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रीति वही लड़की है जिसने कपिल शर्मा के साथ लगभग 8 साल तक काम किया है। प्रीति सिमोस ही कपिल के सुपरहिट कॉमेडी शोज कॉमेडी नाइट विद कपिल और द कपिल शर्मा शो की क्रिएटिव डायरेक्टर थीं। यही शोज थे जिसकी बदौलत कपिल ने सक्सेस हासिल की थी।
कुछ दिनों पहले ही प्रीति सिमोस ने एक इंटरव्यू में कपिल के बारे में कहा था कि, ‘कपिल कह रहे हैं कि वो डिप्रेशन में हैं लेकिन मैं पूछना चाहती हूं कि वो डिप्रेशन में क्यों हैं ? और ऐसे समय में कपिल के खास दोस्त और गर्लफ्रेंड गिन्नी कहां हैं ? जब कपिल मेरे साथ रिलेशन में थे तो उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों जिंदगियां ठीक चल रही थीं। उनका बुरा समय तब से शुरू हुआ है, जब से वो मुझसे अलग हुए हैं।’
हाल ही में कपिल ने प्रीति सिमोस के खिलाफ केस भी किया है। इसके बाद प्रीति ने एक इंटरव्यू में यह कहा था कि कपिल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं हैं। उनकी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ उन्हें कंट्रोल कर रही है। प्रीति ने यह भी कहा था कि कुछ दिनों पहले कपिल ने उनके साथ फिर से काम करने की इच्छा जाहिर की थी। लेकिन गिन्नी ने इसकी इजाजत नहीं दी।
बीते दिनों एक इंटरव्यू के दौरान कपिल की मुंहबोली बहन सुगंधा ने कहा था, “कपिल भैया बिल्कुल किसी बच्चे की तरह हैं। प्रीति सिमोस को अच्छी तरह से पता है कि उन्हें कैसे हैंडल करना है।
वो अक्सर दूसरों के बहकावे में जल्दी आ जाते हैं। मुझे लगता है कि प्रीति हमेशा इस बात का ख्याल रखती थी कि उनकी लाइफ में सबकुछ अच्छा हो। हालांकि अब ये जिम्मेदारी उठाने वाला कोई नहीं है।”
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App










