“हमारी क्लास में गुंडई” खान सर की ऑनलाइन क्लास में छात्र ने बोला ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’, देखें वायरल वीडियो

Summary :

Khan Sir Viral Video: सोशल मीडिया पर खान सर का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खान सर काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। चलिए जानते हैं, पूरा मामला क्या है, जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उसमें खान सर ये कहते हुए नज़र आते हैं कि हमारी क्लास में गुंडई नहीं चलेगी। आपको बता दें कि एक छात्र ने खान सर की ऑनलाइन क्लास में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगा दिया। यह सुनते ही खान सर भड़क उठे, जिसके बाद उन्होंने उस छात्र के ऊपर तुरंत एक्शन लेने को कहा। Khan…

Khan Sir Viral Video: सोशल मीडिया पर खान सर का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खान सर काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। चलिए जानते हैं, पूरा मामला क्या है, जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उसमें खान सर ये कहते हुए नज़र आते हैं कि हमारी क्लास में गुंडई नहीं चलेगी। आपको बता दें कि एक छात्र ने खान सर की ऑनलाइन क्लास में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगा दिया। यह सुनते ही खान सर भड़क उठे, जिसके बाद उन्होंने उस छात्र के ऊपर तुरंत एक्शन लेने को कहा।

Khan Sir News: खान सर बोले हमारी क्लास में गुंडई

इस वीडियो में नज़र आता है कि खान सर कह रहे हैं कि हमारी क्लास में गुंडई नहीं चलेगी। उन्होंने बोला की जिस भी छात्र ने पाकिस्तान जिंदाबाद बोला है, “उसका सारा बैच कैंसिल करो और उसे तुरंत ब्लॉक करो। इस छात्र का पूरा डिटेल निकालो। उसका आधार कार्ड और उसके बारे में सारी जानकारी निकालो। हम इसके घर जाएंगे, हमारी क्लास में गुंडई करेगा तो काट डालेंगे।” ऐसा कहने के बाद बच्चे बोलने लगे कि एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे सर।

Khan Sir Viral Video
Khan Sir Viral Video (Source: social media)

असल में खान सर, एजुकेशन के बाद मेडिकल क्षेत्र में अपनी एंट्री की प्लानिंग बच्चों को बता रहे थे। इस समय ऑनलाइन क्लास कर रहे एक छात्र ने “पाकिस्तान जिंदाबाद” लिख कर कमेंट कर दिया। जिसके बाद खान सर को गुस्सा आया और छात्र को तुरंत बैच से निकालने को कहा।

Khan Sir on Pakistan Zindabad: पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने पर भड़के खान सर


यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @world24x नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। अगर आप भी सोशल मीडिया का यूज़ करते होंगे, तो आपने भी ये वीडियो जरूर देखी होगी।

Also Read: शख्स ने सर्दी से बचने के लिए गर्म चाय से बनाई जैकेट, Viral Video देख चौंक जाएंगे लोग

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।