Japan वालो ने तरबूज के साथ कर दिया खेला! गोल नहीं, दिखेगा चौकोर; कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

Summary :

Square Watermelon In Japan: आज जापान को सबसे आधुनिक देश मानते हैं। जापान तकनीकों के लिए तो बहुत वाह-वही बटोरता है, लेकिन अब खेती के मामले में भी आगे निकल चुका है। यहां कई नई-नई तरीकों की फल-सब्जियों की खेती का चलन बढ़ा है। बाजार में इनकी कीमत इतनी ज्यादा है कि सुनकर दंग रह जाएंगे। जापान का स्क्वायर तरबूज काफी चर्चा में रहा है। ये जमीन में ही पैदा होता है और इसको उगाने का प्रोसेस भी नेचुरल है, लेकिन इसकी कीमत आसमान पर रहती है। आइए इस लेख में जानते हैं, स्क्वायर तरबूज के बार में। Japanese Farming…

square watermelon in japan

Square Watermelon In Japan: आज जापान को सबसे आधुनिक देश मानते हैं। जापान तकनीकों के लिए तो बहुत वाह-वही बटोरता है, लेकिन अब खेती के मामले में भी आगे निकल चुका है। यहां कई नई-नई तरीकों की फल-सब्जियों की खेती का चलन बढ़ा है। बाजार में इनकी कीमत इतनी ज्यादा है कि सुनकर दंग रह जाएंगे। जापान का स्क्वायर तरबूज काफी चर्चा में रहा है। ये जमीन में ही पैदा होता है और इसको उगाने का प्रोसेस भी नेचुरल है, लेकिन इसकी कीमत आसमान पर रहती है। आइए इस लेख में जानते हैं, स्क्वायर तरबूज के बार में।

Japanese Farming Tricks: कैसे उगाया जाता है स्क्वायर तरबूज?

Square Watermelon In Japan
कैसे उगाया जाता है स्क्वायर तरबूज? (Image- Social Media)

जापान में यह तरबूज उगाना आसान है, लेकिन इसको स्क्वायर शेप देना बहुत बड़ी चुनौती है। शुरुआत में इसका प्रोसेस नेचुरल है, लेकिन इसके आकार में बदलाव करने में काफी सावधानी बरती जाती है। इसके लिए तरबूज के बाहर एक पारदर्शी बॉक्स जैसा ढांचा लगाया जाता है। इस बीच ये ध्यान रखना होता है कि तरबूज सही आकार ले रहा है या नहीं, कीड़े-मकोड़े तो नहीं लग रहे। अक्सर इन तरबूजों को बीमारी लगने और खरोंच लगने से भी बचाना होता है। आपकी जरा-सी गलती से 100 डॉलर का तरबूज बर्बाद भी हो सकता है। इतनी मेहनत, सावधानी और सब्र के साथ जापान के किसान इस तरबूज को उगाते है, इसलिए इसकी कीमत इतनी ज्यादा है।

100 डॉलर का तरबूज!

Square Watermelon In Japan
100 डॉलर का तरबूज (Image- Social Media)

जापान फूड गाइड नाम की एक वेबसाइट के अनुसार, जापान में इस एक तरबूज की कीमत 100 डॉलर (लगभग 6,500 रुपये) से शुरू होती है। इसकी औसतन कीमत लगभग 16 हजार रुपये है। बेशक इसकी कीमत ज्यादा है, लेकिन इसके अनोखे आकार के कारण ही इसकी डिमांड सबसे ज्यादा है। जिस साल इसकी ठीक-ठाक उपज नहीं होती, उस दौरान ये 41 हजार रुपये तक बिकता है।

Square Watermelon In Japan: अनोखी सब्जियों का हब बन रहा जापान

Square Watermelon In Japan
अनोखी सब्जियों का हब बन रहा जापान (Image- Social Media)

बता दें कि ये स्क्वायर शेप तरबूज जापान के लिए बेहद ही आम है। इसके जैसी कई अनोखी सब्जियां और फल (Unique Fruits) जापान के खेतो में उगाई जा रही हैं। इनमें से एक है तइयो का तमागो आम, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये है। इसी तरह युबरी खरबूजा भी है, जिसकी कीमत 15 लाख रुपये तक पहुंचती है। फल-सब्जियों के अनोखे कलेक्शन का एक बड़ा कारण भी है। दरअसल जापान में इस तरह के फल लग्जरी फूड आइटम की लिस्ट में आते हैं, इन्हें गिफ्ट के तौर पर भी दिया जाता है। यही वजह है कि इनकी हमेशा डिमांड रहती है।

यह भी पढ़ें: अरबपति हसबैंड ने अपनी रूठी पत्नी को कुछ इस तरह मनाया, कि VIDEO देख जलन के मारें जल उठी महिलाएं

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।