सेब खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सेब का सेवन करने से कई सारी बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पाचन तंत्र के लिए काफी लाभदायक है। सेब खाने से अल्जाइमर और कैंसर व ट्यूमर जैसी बीमारियों से भी लड़ा जा सकता है। वहीं कई शोधों में तो इन बातों का भी दावा किया गया है कि सेब खाने से हार्ट से लेकर मांसपेशियों तक की बीमारी के लिए फायदेमंद होता है।

शोधों में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि सेब के जूस से अल्जाइमर की बीमारी से निजात पाया जा सकता है। सेब का जूस दिमाग के लिए ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी होता है। इतना ही नहीं इससे पैनक्रियाज के कैंसर का खतरा भी न के बराबर होता है।

अमेरिका के कैंसर रिसर्च के वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है कि सेब का सेवन करने से अग्नाशय के कैंसर का खतरा 23 फीसदी नहीं होता। वैसे सेब खाने से ट्यूमर का खतरा भी कम हो जाता है।

इसका फल का सेवन करने से कोलोरेक्टल कैंसर नहीं होता। वहीं अमेरिका के नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट का यह दावा है कि सेब और फाइबर वाले फ्रूट्स खाने से कोलोरेक्टल कैंसर का डर नहीं रहता। वहीं सेब खाने से टाइप 2 डाइबिटीज का खतरा भी नहीं होता।

सेब खाना मांसपेशियों के लिए भी लाभकारी होता है। सेब में मौजूद फाइबर होने की वजह से ये पार्किंसंस रोग का खतरा भी कम हो जाता है। इसके अलावा सेब दांतों को भी स्वस्थ रखते हैं।

सेब में फाइबर और फेनोलिक यौगिक पाया जाता है जो हार्ट को फायदा पहुंचता है। ये यौगिक हार्ट को नुकसान पहुंचाने वाले कोलेस्ट्रोल से बचाव भी करता है।


Download Android App
Download iOS App



