कोरोनावायरस की तरह कोलकाता के मिठाई दुकानदार ने बनायी मिठाई, नाम दिया कोरोना संदेश

Summary :

हम सबको पता है कि मिठाई बंगाल के लोगों को बेहद ही पसंद होती है। इसी बीच बंगाल से ऐसी खबर आई है जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है। इस समय कोरोना वायरस के कहर

हम सबको पता है कि मिठाई बंगाल के लोगों को बेहद ही पसंद होती है। इसी बीच बंगाल से ऐसी खबर आई है जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है। इस समय कोरोना वायरस के कहर से पूरा देश डरा हुआ है। ऐसे में कोरोना वायरस की तरह दिखने वाली एक मिठाई कोलकाता के एक मिठाई दुकानदार ने बनाई है। इस मिठाई के बारे मेें ट्विटर पर बंगाल की रहने वाली एक लड़की ने बताया है। 
इस लड़की ने मिठाई की तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्‍शन में लिखा, कोई अपने बच्चों का नाम कोरोना और कोविड रख रहा है, तो वहीं बंगाल का यह मिठाई दुकानदार कोरोना वायरस की तरह दिखने वाली मिठाई बनाकर बच रहा है। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह मिठाई वायरल हुई लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरु कर दीं। 

पिछले हफ्ते पश्चिम बंगाल की सरकार ने कहा था कि पूरे देश में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है जिसको देखते हुए सम्पूर्ण लॉकडाउन पूरे देश में लगा दिया। हालांकि सरकार ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए रोजाना 4 घंटे के लिए ही मिठाई की दुकानें खुलेंगी।
बता दें कि दूध की बर्बादी होने पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से पश्चिम बंगाल मिष्ठान व्यवसायी समिति सहित कई संगठनों ने गुहार लगाई थी कि मिठाई की दुकानें कुछ देर के लिए उन्हें खोलने की छूट मिल जाए। उसके बाद कुछ शर्तों के साथ सरकार ने मिठाई की दुकानों को खोलने के लिए रोजाना 4 घंटे की अनुमति दी।
 न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार जो ओदश सरकार की तरफ से जारी किया गया था उसमें कहा गया, मिठाई की दुकानें रोजाना दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच में खुली रहेंगी। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों का लॉकडान पूरे देश में करने का आदेश सभी को दे दिया था। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन में देशवासियों को करने के आदेश दिए। 

Desk Team