गुरु पूर्णिमा 3 जुलाई 2023 को है।सनातन धर्म में गुरुओं को बड़ा महत्व है। गुरु की महिमा, महत्व और उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए हर साल आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के तौर पर मनाया जाता है।

गुरु ग्रह के दोष की वजह से नौकरी, धन, संतान सुख और विवाह में आ अड़चने आ रही है तो इसे दूर करने के लिए कुछ उपाय लाभकारी साबित हो सकता है।पौराणिक मान्यताओं के अनुसार 3000 ई. पूर्व इसी दिन महाभारत के रचियता महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था।इसे आषाढ़ पूर्णिमा और व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं।भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान बहुत महत्वपूर्ण होता है। गुरु को भगवान से भी ऊंचा दर्जा दिया जाता है। गुरु ज्ञान देते हैं और जीवन की सही दिशा बताते हैं। इस दिन आटे का एक दीपक जलाकर आप धन लाभ पा सकते हैं।

गुरु ग्रह के दोष की वजह से नौकरी, धन, संतान सुख और विवाह में आ अड़चने आती है। ऐसे में गुरु दोष से मुक्ति पाने के लिए ये दिन बहुत शुभ माना जाता है।आइए जानते हैं गुरु पूर्णिमा के उपाय।

करियर और कारोबार में तरक्की – गुरु पूर्णिमा के दिन बृहस्पति देव को पीले वस्तु अर्पित करें। ‘ॐ बृ बृहस्पतये नमः’ मंत्र का जाप कम से कम 108 बार जरूर करें। मान्यता है इससे कुंडली में गुरु मजबूत होता है। व्यापार में तरक्की की राह आसान होती है।गुरु दोष के कारण अटके कार्य पूर्ण होते हैं।
संतान के लिए – कुंडली में गुरु के बलहीन होने पर संतान प्राप्ति में दिक्कतें आती हैं।निसंतान दंपत्ति इस दिन विष्णु जी को केसर, पीला चंदन, अर्पित करें।गुरु पूर्णिमा पर जरुरतमंदों को गुड़ का दान करना चाहिए।मान्यता है इससे जल्द घर में किलकारियां गूंजती हैं।

आर्थिक लाभ-गुरु पूर्णिमा की शाम पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं ।5 परिक्रमा करें और घर के आटे से बना दीपक पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं और प्रार्थना करें।जल्द ही जीवन में धन की कमी दूर होगी। और आपको धन लाभ होगा,जैसे अटका या रुका हुआ पैसा आपको मिल जाएगा।
गुरु पूर्णिमा पर गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए।साथ ही गरीबों को हरी मूंग की दाल का दान करना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



