लॉकडाउन में लोगों का बिगड़ा मानसिक संतुलन, पत्नी से लंच को लेकर झगड़े के बाद बालकनी में लटक गया यह शख्स

Summary :

कोरोना वायरस को देखते हुए पूरे देश में लॉकडाउन जारी है। देशव्यापी लॉकडाउन का चौथा चरण 18 मई से शुरू हो गया है और इस बार 2 हफ्तों तक लगाया है जो की 31 मई

कोरोना वायरस को देखते हुए पूरे देश में लॉकडाउन जारी है। देशव्यापी लॉकडाउन का चौथा चरण 18 मई से शुरू हो गया है और इस बार 2 हफ्तों तक लगाया है जो की 31 मई को समाप्त होगा। इस दौरान आम लोगों से लेकर सेलेब्स सब अपने घरों में बंद हैं। 
लॉकडाउन सिर्फ दुनिया में नहीं अब तो लोगों के दिमाग में भी हो गया है। सोशल मीडिया पर कई चौंकाने वाली खबरें सामने आये दिन आती रहती हैं। ऐसी ही एक खबर अहमदाबाद से सामने आयी है। जहां खाने को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया जिसके बाद बालकनी में जाकर पति देव लटक गए।     
देखें वायरल वीडियो 

चलिए आपको पूरा माजरा बताते हैं!
खबरों के अनुसार, यह मामला अहमदाबाद के चांदखेड़ा का बताया जा रहा है। बता दें कि सब्जी बनाने पर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। दोनों के बीच बहुत देर तक आपसी बहस चलती रही थी। उसके बाद पति बालकनी से लटक गया और बिल्डिंग भी कई मंजिला है। इसका मतलब यह की वह बालकनी से खुदखुशी करने की कोशिश कर दी। 
क्या हुआ फिर?

आसपास के लोगों ने बालकनी से शख्स को लटका हुआ देखा तो उसे बचाने के लिए पहुंच गए। उसके बाद लोगों ने समझाया और उसे ऊपर की तरफ बाकी रिश्तेदारों ने खींचकर उसकी जान बचायी। 
क्या कहा लोगों ने?

1.

2.

3.

4.

5.


इस वीडियो को देखकर कुछ लोग तो हैरान रह गए और कहने लगे कोई अपना मानसिक संतुलन इस कोरोना संकट में ऐसे भी खो सकता है की वह खुदखुशी करने चल दिए। जबकि कुछ लोगों ने इस शख्स को तारक मेहता कह दिया। 

Desk Team