प्यार एक ऐसी चीज होती हैं, जो किसी को भी बीमार कर सकती है। बीमार शब्द का इस्तेमाल हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि प्यार में पड़ने के बाद हर कोई उसका का दीवाना बन जाता है। इस चक्कर में कई लोग ऐसे काम करने को भी तैयार हो जाते है, जो उनके जान से हाथ धोने का भी कारण बनता है। अब हाल ही में एक प्यार की ऐसी ही कहानी सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया है।

मामला मध्य प्रदेश का है, जहां एक प्रेमिका ने इस लिए अपनी जान दे दी, क्योंकि उसके प्रेमी की शादी किसी और से हो गई। जानकारी के मुताबिक प्रेमी की शादी हो जाने से दुखी युवती ने ट्रेन के आगे कटकर जान दे दी। यह घटना मध्य प्रदेश के ग्वालियर की हैं। इस घटना के सामने आते ही हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया गया कि लड़की जिस से प्यार करती थी, उसने गुपचुप तरीके से लड़की को बिना बताएं शादी कर ली।

लड़की की लाश एक हफ्ते पहले मध्य प्रदेश के पुरानी छावनी इलाके में रेलवे ट्रैक पर एक लड़की की लाश मिली थी। शव क्षत-विक्षत होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी, इसलिए शव को शव घर में ही रख दिया गया था। युवती का शव मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने इसकी जानकारी सभी थानों को दी, तो लापता लड़की के परिजन शव हाउस पहुंचे और उसकी पहचान की पुष्टि की।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। जांच में लड़की के कमरे से उसकी किताब से एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में लड़की ने लिखा है, कि उसके प्रेमी ने उसे धोखा दिया हैं। सुसाइड नोट में उसने लिखा था कि वह और पड़ोस में रहने वाला दीपक पांच साल से रिलेशनशिप में थे।

वह शादी का वादा कर उसका शोषण कर रहा था। लेकिन उसने दूसरी शादी करके उसे धोखा दिया। वह मर रही है क्योंकि वह दीपक के अलावा किसी और से शादी नहीं कर सकती। सुसाइड नोट के आधार पर प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। प्यार में अपने तरीके के ये कोई पहला मामला नहीं है, जिसने सभी को ऐसे चौंकाया है।


Download Android App
Download iOS App



