Lucknow: IAS अधिकारी ने धरा सीता का रूप, रेशम और खादी कपड़ों को किया Promote

Summary :

ऋतु सुहास नाम की एक लड़की की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल ऋतु सुहास पेशे से IAS अधिकारी हैं। वह नोएडा के डीएम रहे सुहास एलवाई की पत्नी हैं। आईएएस अधिकारी और बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास एलवाई पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन कर रहे हैं लेकिन उनकी पत्नी भी कम नहीं है। आईएएस अधिकारी ऋतु सुहास हाल ही में सीता के वेश में नजर आई। जिनकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। भारतीय वेशभूषा में जब ऋतु मंच पर पहुंची तो सब उन्हें बस देखते रह…

ऋतु सुहास नाम की एक लड़की की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल ऋतु सुहास पेशे से IAS अधिकारी हैं। वह नोएडा के डीएम रहे सुहास एलवाई की पत्नी हैं।

आईएएस अधिकारी और बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास एलवाई पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन कर रहे हैं लेकिन उनकी पत्नी भी कम नहीं है। आईएएस अधिकारी ऋतु सुहास हाल ही में सीता के वेश में नजर आई। जिनकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। भारतीय वेशभूषा में जब ऋतु मंच पर पहुंची तो सब उन्हें बस देखते रह गए।

लखनऊ में उत्तर प्रदेश रेशम निदेशालय एवं शादी विभाग में फैशन शो का आयोजन किया गया। जिसमें ऋतु सुहास ने भी हिस्सा लिया। फिर रेशम और खादी से बने कपड़े पहन कर सीता के रूप में रामलीला के मंच पर पहुंची और रैंप वॉक करने लगी। इसकी वीडियो और फोटोस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Courtesy: ये वीडियो @GoldySrivastav नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया

मंच पर जहां तमाम मॉडल वेस्टर्न लुक में दिखाई दी तो वहीं ऋतु भारतीय पारंपरिक पहनावा पहनकर सबका ध्यान आकर्षित करती देखी। ऋतु सुहास के साथ दो अन्य मॉडल जो राम और लक्ष्मण के वेश में दिखाई दिए तो वहीं ऋतु सीता के लुक में दिखी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team