Reel On Moving Bike: फोन का आविष्कार लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं था। वहीं, जब इंटरनेट आया तो लोगों के पास मानो चलती फिरती लाइब्रेरी आ गई। जहां सारा इतिहास, करंट अफेयर सब जाना जा सकता था। इंटरनेट के बाद सोशल मीडिया आया जहां आज के समय में लोग फेमस (Reel On Moving Bike) होने के लिए या पैसे कमाने के लिए वीडियो बनाते हैं।

अपनी वीडियो रिकॉर्ड कर उसे पोस्ट करने के क्रेज ने कई लोगों की जान भी ले ली है। ऐसा ही एक वीडियो महाराष्ट्र (Reel On Moving Bike) से भी सामने आया है जहां दो लोग बाइक पर चलते हुए वीडियो बना रहे थे लेकिन फिर जो हुआ उसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए।
चलती बाइक पर वीडियो बनाना पड़ा भारी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो दोस्तों को चलती बाइक पर खुद को रिकॉर्ड करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स बाइक चला रहा है जबकि एक व्यक्ति फोन से दोनों की वीडियो बना रहा है। बीच-बीच में बाइक चला रहा शख्स भी कैमरे की तरफ देखता है और इसी बीच उसका बैलेंस (Reel On Moving Bike) बिगड़ जाता है और बाइक हाईवे के किनारे लगी लोहे की रेलिंग से टकरा जाती है। बाइक सवार एक शख्स की मौके पर ही मौत हो जाती है और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो जाता है।
View this post on Instagram
ये वीडियो @purvanchal51 नाम के अकाउंट ने शेयर किया गया है।
महाराष्ट्र का है ये वीडियो
Reel On Moving Bike: वीडियो को इंस्टाग्राम पर @purvanchal51 नाम के अकाउंट ने शेयर किया गया है। बता दें ये मामला महाराष्ट्र के धुले-सोलापुर हाईवे का है। वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो को देख लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। देखने वाली बात है कि लोग रील बनाने के चक्कर (Reel On Moving Bike) में ध्यान भी नहीं देते कि वह कहां वीडियो बना रहे हैं।
इससे कुछ दिनों पहले एक वीडियो बिहार (Reel On Moving Bike) से भी सामने आया था जहां एक लड़की छत पर बारिश में रील बना रही थी। उसी समय एक तेज रफ्तार बिजली छत पर गिर जाती है, हालांकि लड़की को कुछ नहीं होता लेकिन ये वीडियो देखने में काफी डरावना था। इसलिए कहा जाता है कि जब भी कोई रील (Reel On Moving Bike) बनाए तो इस बात का ध्यान रखें कि वह सेफ रहें।


Download Android App
Download iOS App



