हरिद्वार : केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन राज्यमंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति का विकास तेजी से हो रहा है और जल्द ही हमारा देश पूरे विश्व का सांस्कृतिक नेतृत्व करेगा। उन्होंने यह बात सोमवार को देवसंस्कृति विवि में बाल्टिक संस्कृति एवं अध्ययन केंद्र की ओर से आयोजित उसिनदिएना पर्व के अवसर पर कही। डॉ. शर्मा ने कहा कि बाल्टिक देशों सहित दुनिया भर में भारतीय संस्कृति का बोलबाला बढ़ा है।
इसमें सबसे बड़ा योगदान पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जैसे उन महापुरुषों का है, जिन्होंने अपने आध्यात्मिक तप से एक आदमी पर भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता का अनूठा प्रयोग कर न केवल उसे सशक्त इंसान बनाया, बल्कि उन्हें सांस्कृतिक राजदूत की तरह तैयार किया। उन्होंने कहा कि कई विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों को डिग्री देकर अपना कर्त्तव्य पूरा मान लेते हैं।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



