शख्स बाइक पर हाथ हवा में लहराकर कर रहा था डांस, वीडियो देख पुलिस ने भी किया ये मजेदार काम

Summary :

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने मोटरसाइकिल के हैंडलबार्स से दोनों हाथ हटा लिए हैं और चलती बाइक पर करतब दिखाते हुए डांस कर रहा है।

सोशल मीडिया पर बाइक पर लोगों के स्टंट करने के वीडियो आए दिन सामने आते रहते हैं। चलती बाइक पर लोग अपनी जान की फिक्र किए बिना अजीब-गरीब स्टंट करने लगते हैं। कई बार ये स्टंटबाजी उनके लिए जानलेवा भी बन जाती है, मगर फिर भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं। इसी कड़ी में अब नया वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। 
वायरल हो रहे इस वीडियो एक शख्स अपनी जान को जोखिम में डालकर बड़ी ही लापरवाही से बाइक पर डांस करते दिखाई दे रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने मोटरसाइकिल के हैंडलबार्स से दोनों हाथ हटा लिए हैं और चलती बाइक पर करतब दिखाते हुए डांस कर रहा है। उसे इस बात का जरा भी डर नहीं लग रहा है कि बैलेंस बिगड़ा तो क्या होगा।
जिस वक्त से शख्स बाइफ पर किसी अंजाम की परवाह किए बिना बाइफ पर हाथ छोड़कर स्टंट कर रहा था। तब कार सवार एक व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है, बताया जा रहा है कि ये वीडियो मलेशिया है। जैसे ही इस घटना की खबर पुलिस को चली। वैसे  ही पुलिस ने बाइक सवार पर एक्शन लेते हुए उसे अरेस्ट कर लिया।

खास बात ये है कि पुलिस ने सिर्फ बाइक सवार को गिरफ्तार किया, बल्कि उसकी ब्लैक कलर की यामाहा बाइक को भी जब्त कर लिया। जानकारी के मुताबिक, स्टंटबाज व्यक्ति की उम्र 45 साल है। उसे मलेशिया के कांपुंग चेरस बाटू से 8 जून को अरेस्ट किया गया है। इस शख्स के खिलाफ खतरनाक ड्राइविंग करने के मामले में दो अरेस्ट वारंट है।
इस वीडियो में नजर आ रहे शख्स पर देश के रोड ट्रांसपोर्ट एक्ट 1987 के सेक्शन 42(1) के तहत जांच चल रही है। मगर ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और जो भी इस वीडियो को देख रहा है, वो खुद को इस पर रिएक्ट करने से नहीं रोक पा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स ने शख्स की इस हरकत की निंदा की है।

Desk Team