मेट्रो के महिला कोच में चढ़े पुरुष यात्री, पुलिस ने एक-एक को लगाया ठिकाने

Summary :

Viral Video: महिला कोच में स्पष्ट निर्देश होने के बावजूद, कई पुरुष इन बोगियों में घुसकर यात्रा करते हैं।

भारत में ट्रेन और मेट्रो में महिलाओं के लिए आरक्षित बोगियां होती हैं, जहां केवल महिलाएं ही यात्रा कर सकती हैं। हालांकि, इस नियम का पालन नहीं किया जाता। महिला कोच में स्पष्ट निर्देश होने के बावजूद, कई पुरुष इन बोगियों में घुसकर यात्रा करते हैं। रेलवे पुलिस इस मुद्दे पर अक्सर सिर्फ खानापूर्ति करती है। केवल जब किसी वरिष्ठ अधिकारी की शिकायत या आदेश आता है, तब ही वे चेकिंग करते हैं और पुरुष यात्रियों पर कार्रवाई करते हैं।

महिला कोच में घूसे परुष यात्री

हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें महिला बोगी में यात्रा कर रहे पुरुष यात्रियों पर पुलिस की कार्रवाई को दिखाया गया है। मेट्रो स्टेशन पर जब महिला बोगी से पुरुष यात्री बाहर निकलते हैं, तो पुलिस उनका इंतजार कर रही होती है। जैसे ही वे बाहर आते हैं, पुलिस उन्हें पकड़कर बाहर निकालने लगती है। कुछ पुलिसकर्मी महिला कोच के अंदर घुसकर पुरुष यात्रियों को धक्का देकर बाहर निकाल देते हैं।

लोगों ने जताई नराजगी

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @epic.insta.daily पेज से शेयर किया गया है, जिसे हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। कई लोग पुलिस की कार्रवाई को सही मानते हैं, जबकि कुछ ने इसे गलत बताया है।

Source: @epic.insta.daily (instagram)

क्या होती है इसकी सजा

महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कुछ नियम बनाए हैं। इनमें एक प्रमुख नियम यह है कि महिला बोगी में पुरुष यात्रियों का सफर करना निषिद्ध है। अगर कोई ऐसा करते पकड़ा जाता है, तो रेलवे पुलिस उसे धारा 162 के तहत 500 रुपये का जुर्माना लगा सकती है। यदि कोई यात्री जुर्माना नहीं भरता है, तो उसे 6 महीने तक की जेल भी हो सकती है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।