ट्रैफिक जाम की समस्या काफी गंभीर है। ये परेशानी सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में ही देखने को मिलती है। कई बड़े देशों में आबादी ज्यादा होने के कारण सड़कों पर वाहन की संख्या भी उतनी ही बढ़ जाती है। और जब कोई उत्सव हो तो बाहर निकले के नाम से ही ज्यादातर लोगों की हालात खराब हो जाती है।
अब ऐसा ही हुआ चीन में भी जहां एक शख्स अपने गांव किसी उत्सव के दौरान जा रहा था लेकिन बीच में भयंकर जाम देखकर उससे बचने के लिए उसने ऐसी तरकीब निकाली की वह दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया।
ट्रैफिक जाम से बचने के लिए प्लेन बुक
दरअसल, चीन के एक शख्स ने ट्रैफिक जाम की समस्या से बचने के लिए एक अलग तरीके के परिवहन का विकल्प चुना, जो आमतौर पर लोग कभी नहीं चुनते। शख्स ने अपनी सात साल की बेटी के साथ अपने गांव जाने के लिए एक दो सीटों वाला प्राइवेट प्लेन ही बुक कर लिया और हवा में उड़ते हुए अपने घर पहुंच गया।
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में चंद्र नव वर्ष के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने घर पहुंचते हैं और पूरा परिवार मिलकर इस उत्सव को मनाता है। ऐसे में पूरे देश में भीड़-भाड़ बढ़ जाती है और जगह-जगह पर सड़कों पर जाम लग जाते हैं।
50 मिनट में पूरी की दूरी
इसी उत्सव में शामिल होने के लिए वांग नाम का ये शख्स भी अपने घर, अपने माता-पिता के पास जा रहा था, लेकिन बीच में वह ट्रैफिक जाम में फंस गया जिसके बाद उससे बचने के लिए शख्स ने विमान बुक कर लिया। प्लेन के जरिए वांग अपने माता-पिता के घर महज 50 मिनट में पहुंच गया। जबकि आमतौर पर सड़क माध्यम से जाने पर दो घंटे से भी ज्यादा का समय लगता है। इस मामले में सबसे खास बात ये है कि वांग खुद ही विमान उड़ा रहे थे।
ये भी थी परेशानी
मालूम हो, विमान से अपने घर जाना वांग के लिए इतना आसान भी नहीं था। क्योंकि पहले तो उन्हें विमान उड़ाने और उसके माध्यम से अपने घर तक जाने के लिए सरकार से परमिशन लेनी पड़ी थी और साथ ही अपने पैरेंट्स के घर के पास ही एक फ्लाइंग कैंप में विमान को पार्क करने के लिए भी अनुमति लेनी पड़ी थी। अब ये मामला सिर्फ चीन ही नहीं बल्कि दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।


Download Android App
Download iOS App






