कई ऐसे लोग आपको दुनिया में मिल जाएंगे जो अनोखे तरीके अपनाकर वह अपने प्यार करने वालों को प्रपोज करते हैं। ऐसा ही मामला यूके से सामने आया है। यूके के रहने वाले इस शख्स ने एक अनोखे तरीके से अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज किया। ऐसा तरीका शायद ही किसी ने पहले कभी सोचा होगा।

बता दें कि इंग्लैंड के शख्स ने अपनी जानती पर गॉड्स ऑफ इंक टैटू स्टूडियो से टैटू बनवाया। उन्होंने अपने टैटू पर अंग्रेजी में लिखवाया, क्या तुम मुझसे शादी करोगी। साथ ही उन्होंने हां या ना भी गुदवाया।

खबरों की मानें तो यह अनोखा टैटू बनावाकर जब यह शख्स अपनी गर्लफ्रेंड के पास पहुंचा तो वह भी टैटू देखकर दंग रह गई थी। उसके बाद हां वाले खाने पर लड़की ने टिक किया और शादी का प्रपोजल अपने ब्वॉयफ्रेंड का स्वीकार कर लिया।

इस शख्स की छाती पर यह टैटू आर्टिस्ट जुुरिस जुरिसन ने बनाया है और उन्होंने कहा कि एक दम अलग था यह प्रपोजल। यह वैसा ही था बिल्कुल जैसे लड़के अपनी गर्लफ्रेंड को स्कूलों में प्रेम पत्र लिखते थे और फिर उनसे जवाब मांगते थे।



Download Android App
Download iOS App



