इस शख्स ने अपने हाथ से टैटू हटाने के लिए रगड़ा कद्दूकस, नतीजा है बेहद डरावना

Summary :

जैसा की आज कल टैटू बनवाने का फैशन खूब जोरों-शोरों से चल रहा है जिसकी वजह से कई लोग अपने ब्वॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड या जोश-जोश में कोई भी टैटू बनवा लेते हैं।

जैसा की आज कल टैटू बनवाने का फैशन खूब जोरों-शोरों से चल रहा है जिसकी वजह से कई लोग अपने ब्वॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड या जोश-जोश में कोई भी टैटू बनवा लेते हैं। लेकिन जब खुद की गलती का एहसास होता है तब बस टैटू को मिटाने की हुड़क लगी होती है जिसके लिए लेजर तकनीक आदि का सहारा लेना पड़ता है। 


मगर आज हम आपको टैटू हटाने से जुड़ा एक बेहद दर्दनाक वाकया दिखाने वाले हैं जो सोश्ल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल इन जनाब ने अपने टैटू को हटाने के लिए उसे ग्रेटर यानी कद्दूकस से रगड़-रगड़ कर अपने हाथ पर से हटा दिया है। टैटू तो चलो हट गया है,लेकिन अब जो इस लड़के के हाथ की हालत हुई वो वाकई दिल दह ला देने वाली है।
ये तस्वीरें विचलित कर सकती है।
ट्विटर यूजर Matías ने 30 सितंबर को यह ट्वीट किया। उन्होंने स्पेनिश में लिखकर बताया कि मेरे एक दोस्त ने अपने हाथ का टैटू कद्दूकस की मदद से हटा दिया है। क्योंकि उसको वो टैूटू पसंद नहीं था। खबर लिखे जानें तक इस पोस्ट पर 86 हजार लाइक्स और 18 हजार री-ट्वीट आ चुके हैं।
-सही किया या गलत?
-ये हाल हुआ
-बाप रे बाप

-ये सच है क्या?

-सच में खौफनाक

-ना भाई ना 

-ओ तेरी की

Desk Team