हाथ में नहीं रुकता पैसा ? रसोईघर में हल्दी के डिब्बे में आज ही डाल दें ये मामुली सी चीज

Summary :

हल्दी को ज्योतिष में भी बेहद लाभकारी माना गया है।हल्दी के कुछ आसान उपाय और टोटके आजमाने से जीवन में आ रही कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है

हल्दी को ज्योतिष में भी बेहद लाभकारी माना गया है।हल्दी के कुछ आसान उपाय और टोटके आजमाने से जीवन में आ रही कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। हल्दी सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाती है, बल्कि आपके ग्रहों को भी ताकत देती ।हैहल्दी आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकती है।हल्दी का पीला रंग उसे गुरु ग्रह बृहस्पति से जोड़ता है।इसलिए कुंडली में बृहस्पति को बलवान करने के लिए अलग-अलग प्रकार से होता है।
कई बार ऐसा होता है की मेहनत करने के बाद भी व्यक्ति को सफलता नहीं मिल पाती है। ऐसे में गुरुवार के दिन भगवान गणेश को हल्दी की गांठ से बनी माला अर्पित करें। इस उपाय से आपके सभी काम आसानी से हो जाएंगे। साथ ही कामकाज में आ रही बाधा भी दूर होगी।
शीघ्र विवाह के लिए हल्दी का प्रयोग
स्नान के पानी में थोड़ी सी पिसी हुई हल्दी मिलाएं. रोज सुबह सूर्य को हल्दी मिलाकर जल अर्पित करें. जल चढ़ाने के बाद लोटे के किनारों पर लगी हल्दी को माथे और कंठ पर लगाएं। ये प्रयोग लगातार एक माह तक करें।
यदि किसी व्यक्ति के धन काफी लंबे समय से कहीं अटका हुआ है और आपको चाह कर भी वापस नहीं मिल रहा है तो थोड़ा चावल लें उन्हें हल्दी से अच्छी तरह मिलाकर रंग लें। फिर इन्हें लाल कपड़े में बांधकर अपने पर्स में रख लें। इसके बाद कुछ ही दिनों में आपको अपना अटका हुआ धन वापस मिल जाएगा।
रुके काम पूरे करने का उपाय
हल्दी का संबंध देव गुरु बृहस्पति के साथ माना गया है। देव गुरु बृहस्पति को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार के दिन पीली कलर की वस्तुएं जैसे चने की दाल, पीले वस्त्र, बेसन के लड्डू और खास तौर पर हल्दी किसी योग्य ब्राह्मण को दान करना चाहिए।मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से व्यक्ति के रुके हुए कार्य पूरे होते हैं।
घर में रसोई घर में रखी हल्दी में कुछ दाने काली मिर्च के डाल दें। इस उपाय को इस तरह करें। सोमवार की रात कुछ दाने काली मिर्च के लेकर आएं। इसके बाद एक लाल रंग के कपड़े पर रात भर इन दानों को रख दें।इसके बाद इन दानों अगले दिन यानि मंगलवार के दिन इन दानों को हल्दी में डाल दें।सात दिन बाद इन दानों को बदल दें।ऐसा लगातार एक महीने करें। घर की बरकत वापस आ जाएगी।ऐसा  करने से नकारात्मक शक्तियां कमजोर होती हैं। घर के सदस्यों पर आने वाली विपत्तियां भी टलती हैं।

Desk Team