दुल्हन के माता-पिता का निधन शादी से पहले हो गया था, कोई भी रिश्तेदार लॉकडाउन में नहीं पहुंच सका, तो ऐसे विदाई पुलिस ने कराई

Summary :

सोशल मीडिया पर नागपुर पुलिस की जमकर सराहना हो रही है। दरअसल दुल्हन के परिवार की भूमिका शादी के दिन पुलिस ने निभाने का फैसला किया। पूरे देश ने लॉकडाउन

सोशल मीडिया पर नागपुर पुलिस की जमकर सराहना हो रही है। दरअसल दुल्हन के परिवार की भूमिका शादी के दिन पुलिस ने निभाने का फैसला किया। पूरे देश ने लॉकडाउन लगा हुए है,जिसकी वजह से एक जगह से दूसरी जगह कोई भी यात्रा नहीं कर सकता है।
लॉकडाउन के चलते कोई भी रिश्तेदार दुल्हन की शादी पर नहीं आ पाए। इतना ही नहीं दुल्हन के माता-पिता की मौत उसकी शादी से पहले हो गई थी। ऐसा नहीं हो सकता कि दुल्हन अपने परिवार को इतने बड़े दिन पर याद ना करे। दुल्हन के दिन के बारे में सोचते हुए नागपुर पुलिस शादी के स्थान पर पहुंची और अपना आशीर्वाद जोड़े को दिया। 
नागपुर पुलिस ने शादी की तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि शादीशुदा जोड़े को पुलिस विभाग के कर्मचारी आशीर्वाद दे रहे हैं। इस मामले पर पुलिस ने कहा कि दुल्हन के माता-पिता का निधन हो गया था और उसकी शादी में परिवार के बाकी सदस्य भी शामिल नहीं हो पाए थे। 
ट्विटर पर नागपुर पुलिस ने ट्वीट करते हुए लिखा, दुल्हन की माता-पिता का निधन हो गया था। लॉकडाउन के चलते उनके परिवार का कोई रिश्तेदार शादी में नहीं पहुंच पाया था। नागपुर पुलिस ने इस कमी को पूरा करने की कोशिश की। शादीशुदा जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए पुलिसकर्मी मौजूद थे।’ अब तक नागपुर पुलिस के इस ट्वीट को 400 से अधिक लाइक्स मिले हैं। नागपुर पुलिस की कई लोगों ने जमकर  तारीफ की है। 

ऐसे रिएक्शंस दिए सोशल मीडिया यूजर्स ने

1.

2.

बता दें कि पुलिस ने ऐसा पहली बार नहीं किया है। इससे पहले एक अधिकारी और उनकी पत्नी ने कन्यादान की रस्म डॉक्टर आदित्य बिष्ट और डॉक्टर नेहा कुशवाहा की शादी में पहुंचकर माता और पिता की भूमिका निभाई थी।

Desk Team