दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर काफी तेजी से बढ़ रहा है देश में अब कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या रोजाना तेजी से बढ़ोतरी होती जा रही है। लोगों की जान पर आफत बने इस वायरस को मात देने के लिए देश के डॉक्टर पैरामेडिकल स्टाफ से लेकर पुलिस के जवानों ने सब कुछ अपने हाथों में लिए हुए संभाला हुआ है। अपनी जान की चिंता किए बिना लोगों के रक्षक बने हुए हैं।

एक और जहां डाक्टर मरीजों की देखभाल करके उनका इलाज कर रहे हैं। तो वहीं पुलिसकर्मी भी अपना पूरा सहयोग देने में जुटे हुए हैं हाल ही में उत्तर प्रदेश के आईपीएस नवनीत सिकेरा ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें यह नई नवेली दुल्हन यानी महिला पुलिसकर्मी लॉकडाउन के समय भी अपना फर्ज अदा कर ड्यूटी पर तैनात है।

पुलिसकर्मियों के जज्बे को सलाम
आईपीएस नवनीत सिकेरा ने अपनी पोस्ट पर लिखा है: मेहंदी के रंग का क्या फिर से चल जाएगा, देश का रंग फीका नहीं पढ़ने दूंगी, मेरी हर सांस देश के नाम। इस तस्वीर में महिला पुलिसकर्मी हाथों में चूड़ा पहने दिख रही हैं। अब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, इतना ही नहीं लोग नवनीत की इस पोस्ट पर कमेंट कर पुलिसकर्मियों के जज्बे को सलाम भी कर रहे हैं।
‘तेरा देश प्रेम देख बहन सिर झुक गया’
महिला पुलिसकर्मी की तस्वीर पर एक यूजर ने लिखा है बहन तेरा देश प्रेम देखकर सिर झुक गया,तेरा सुहाग युग युग अमर रहे। वही एक अन्य यूजर ने लिखा है किसी और की मेहंदी ना उतरे इसलिए अपनी ढक ली, यही वह देवी है जिसने समय-समय पर कभी घर तो कभी राष्ट्र की लाज रखी है।
कोरोना पॉजिटिव के 1400 से ज्यादा मामले आये सामने

देशभर में करोना का अपने चरम पर है इस वायरस से अब तक 1400 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुकें है,जबकि 35 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वही कोरोना वायरस की चपेट में आने से बचने के देशभर में 25 मार्च से 14 अप्रैल तक लॉक डाउन किया हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



