निर्जला एकादशी : सोने के विमान से जाते हैं स्वर्ग, अगर कर दिया इन चीजों का दान

Summary :

हिंदू धर्म के अनुसार साल में 24 एकादशी होती हैं। जिसमें से निर्जला एकादशी को सबसे शुभ माना जाता है और जो भी व्यक्ति इस एकादशी का व्रत करता है।

हिंदू धर्म के अनुसार साल में 24 एकादशी होती हैं। जिसमें से निर्जला एकादशी को सबसे शुभ माना जाता है और जो भी व्यक्ति इस एकादशी का व्रत करता है। इससे उसे बहुत लाभ मिलता है। आपको बता दें कि भगवान विष्णु की पूजा के लिए एकादशी का व्रत रखा जाता है और उनकी कृपा से आपके जीवन के सभी संकट और परेशानियां दूर हो जाती हैं और जीवन में सुख ही सुख आता है।
इस बार निर्जला एकादशी 10 जून को पड़ रही है।इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. हिंदू धर्म में दान का कितना महत्व है ये तो आप जानते ही हैं तो आइए आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में, जिनको इस एकादशी पर दान करके आप भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं।
इस एकादशी व्रत में दान की बड़ी महिमा बतायी गई है। इस एकादशी व्रत में जल से भरा घड़ा ब्राह्मणों को दान करने के विधान बताया गया है।
जूते दान करना : पुराणों के अनुसार इस दिन ब्राह्मणों को जूते दान करना बहुत शुभ माना जाता है और उनसे आपको जो आशीर्वाद मिलता है। इससे आपके सभी रुके हुए काम बन जाते हैं. आपके सभी काम सिद्ध होते हैं और आपके जीवन में एक नई पॉजिटिव एनर्जी का जन्म होता है।
छाता दान में देना : जो व्यक्ति निर्जला एकादशी के दिन सुयोग्य ब्राह्मण को दान में छाता देता है। वह सोने के विमान में बैठकर स्वर्ग लोक को जाता है।गर्मी के महीने में यह व्रत होने के कारण इस व्रत में गर्मी से बचाव वाली चीजों का दान विशेष रूप से महत्वपू्र्ण माना गया है।
इसके अलावा गरीब, जरूरतमंद ब्राह्मणों को अन्नदान, छाता दान, बिस्तर दान, वस्त्र दान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस दिन चाहें तो आप चने और गुड़ का भी दान कर सकते हैं. यह भी बहुत शुभ फलदायी होता है।

Desk Team