कभी-कभी हमारे सामने भक्ति और शक्ति की ऐसी कहनी आ जाती है, जिसको जानने के बाद हर कोई हैरान हो जाते है। अब हाल ही में एक ऐसी ही कहनी सामने आ रही है। आज कल सोशल मीडिया से इन खबरों को सभी जगहों तक फैलाने में बिलकुल भी समय नहीं लगता है। अब एक नए मामले में बताया जा रहा है कि महादेव के मंदिर से नंदीश्वर की प्रतिमा से दूध निकल रही है और लोग उस प्रतिमा को अपने हाथ से पानी भी पीला रहे है। इस बात की जानकारी होते ही मामला तेजी से वायरल हो रहा है।

जैसे ही लोगों ने देखा कि प्रतिमा से दूध निकल रही, तो हर कोई देखकर आश्चर्यचकित हो रहा है। इसकी जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो वे यहां देखने आए। इससे मंदिर में भीड़ लग गई। इस अजीब घटना को देखने के लिए लोग काफी दूर-दूर से आ रहे है। नंदीश्वर से दूध निकलता देख वे आश्चर्यचकित हो जाते हैं। भक्त कह रहे हैं कि ये सब भगवान की महिमा है. वे चम्मच से नंदीश्वर को दूध, पानी और नारियल पानी दे रहे हैं।
— GSREDDY (@GSreddymedia) July 24, 2023
कुछ लोगों ने पहले तो यह सुनकर सोचा कि यह सब झूठ है, लेकिन घटनास्थल पर आकर और उन्हें दूध पीते हुए देखकर उन्हें यह सच लगा। अब बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं और भगवान शिव के दर्शन करते हैं। इसके बाद वे नंदी की मूर्ति की विशेष पूजा करते हैं। इसके बाद वे नंदीश्वर को दूध और जल चढ़ाते हैं। लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। वैज्ञानिक कारण कहा जाता है कि कुछ पत्थर की मूर्तियों, बलुआ पत्थर या मिट्टी की मूर्तियों में पानी सोखने का गुण होता है और नंदीश्वर के मामले में भी यही हो रहा है।

यह बताया जा रहा है कि ऐसा पृष्ठ तनाव नामक प्रक्रिया के कारण होता है और यह भी कि भगवान दूध नहीं पीते हैं। उनका कहना है कि सोने या चांदी की मूर्तियों का दूध पिओगे तो समझ जाओगे। लेकिन अब नंदीश्वर का दूध पीना अब हर जगह चर्चा का विषय बन गया है।


Download Android App
Download iOS App



