आज के जमाने में कोई भी ऐसी नहीं रह गई, जिसे ऑनलाइन ना मंगाए जा सके। वहीं ऑनलाइन खाना मंगाना आज के समय में सरल हो गया है। फिलहाल इससे जुड़ी एक खबर इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें सार्थक सचदेवा नाम के एक लड़के ने डिलीवरी एग्जीक्यूटिव से बात की और बताया कि आप खाना लेकर जाएंगे तो मैं भी आपके साथ ही चलूंगा। शायद आपको यह पढ़ कर थोड़ा अटपटा सा लगे लेकिन यह सच है, चलिए आगे जानते हैं पूरा किस्सा।
बड़े शहरों में ट्रैफिक के साथ गाड़ियों का मिलना भी काफी मुश्किल हो जाता है। गाड़ी या रिक्शा जल्दी नहीं मिलते और मिल भी जाते हैं तो ट्रैफिक से बचना बहुत मुश्किल हो जाता है। वहीं रिक्शा और कैब ना मिलने पर एक आदमी ने कमाल का जुगाड़ निकाल डाला। बता दें, यह खबर महाराष्ट्र के पुणे से हैं जहां एक आदमी ने घर पहुंचने के लिए जोमैटो से ही खाना ऑर्डर कर दिया। सोशल मीडिया पर इस आदमी ने वीडियो बनाकर शेयर किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें, वीडियो इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर शेयर किया गया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि उन्होंने जोमैटो से खाना ऑर्डर किया और जिस आदमी को यह खाना डिलीवर करने के लिए कहा गया था, उससे लिफ्ट लेकर वह अपने घर पहुंचे। सार्थक सचदेवा आगे बताते हैं कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उन्हें कोई गाड़ी नहीं मिल रही थी। इसी कारण हुए हैं। मॉल से खाने का ऑर्डर बुक कर दिया।
View this post on Instagram
इसके लिए सार्थक सचदेवा रॉयल हेरिटेज मॉल गए और अपने घर के लिए ऑर्डर बुक कर दिया। इसके बाद फोन कर उन्होंने डिलीवरी आदि से बात की और बताया कि आप खाना लेकर जाएंगे तो मैं भी आपके साथ ही चलूंगा। डिलीवरी देने वाला आदमी ऐसा करने के लिए तैयार हो गया। दोनों ने साथ में सेल्फी ली और घर पहुंचने के बाद सार्थक ने जो खाना ऑर्डर किया था। उसे डिलीवरी बॉय के साथ खाया और फिर इसके बाद उसे विदा कर दिया। इस वीडियो को 55 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इस वीडियो के कॉमेंट में एक ने लिखा है कि, ‘जोमैटो को गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है।’ वहीं एक ने लिखा कि, ‘भाई कितना एक्टिंग करता है उधर वह ऑटो स्टैंड है।’


Download Android App
Download iOS App





