सीजफायर कराने पहुंचे थे, खुद ही गिर पड़े! Pakistan के डिप्टी PM का VIDEO वायरल

Pakistan Deputy PM fall video

Pakistan Deputy PM fall video: पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इशाक डार को लेकर बताया जा रहा है कि उनके शरीर में गहरी चोट लगी है। डार उस समय गिरकर घायल हो गए, जब वे इस्लामाबाद में एक अहम बैठक में मौजूद थे। डार सामने बैठे मेहमानों का स्वागत कर रहे थे। तभी उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, कि वे जमीन पर फिसल गए और नीचे गिरे। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो पर विरोधी यूजर खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं। तो चलिए जानते है क्या है इस वीडियो की पूरी सच्चाई।

मीटिंग के दौरान गिर गए इशाक

बताया जा रहा है कि इशाक डार मिस्र के विदेश मंत्री का रेड कार्पेट पर स्वागत करने के लिए आगे बढ़े ही थे, तभी उनका पैर अचानक फिसल गया और वे तेज आवाज के साथ जमीन पर गिर पड़े। इस हादसे में उनके कंधे और पैर में गहरी चोटें आई हैं। बाद में उनके बेटे अली डार ने जानकारी दी कि उनके कंधे में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया है। यानी मामूली सी हड्डी टूटी है. डॉक्टरों के अनुसार, ऐसे फ्रैक्चर में आमतौर पर 4 से 8 हफ्ते तक आराम करना पड़ता है और भारी वजन उठाने से बचना होता है। फिर जाकर ये पूरी तरह से ठीक होता है।

सीजफायर कराने चले थे खुद हो गए चोटिल!

सबसे खास बात यह है कि डार को चोट लगने के बावजूद वे दिनभर अपनी सभी जरूरी मीटिंग्स करते रहें। इसी दर्द में अपनी जिम्मेदारियां निभाते नजर आए। उन्होंने दर्द की दवाइयां लेकर अपना काम करते दिखे। दरअसल, पाकिस्तान अभी मौजूदा समय में ईरान-इजरायल और अमेरिका में चल रहे युद्ध को कम कराने या कहे तो सीजफायर कराने की कोशिश कर रहा है।

इसी सिलसिले में पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्की और मिस्र के विदेश मंत्रियों की एक बैठक बुलाई थी। इस बैठक का मकसद ईरान से जुडी लड़ाई को खत्म करना और बातचीत के जरिए सीजफायर करना है। पाकिस्तान खुद को इस मामले में तटस्थ बताते हुए अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत कराने में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है।

यह भी पढ़ें: कच्चे तेल की कीमत में उछाल, पेट्रोल डीजल के भाव में आया बदलाव, जानें आज का ताजा रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।