बाइक चोरी करने आए थे लुटेरे, भीड़ ने जमकर कूटा, वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Summary :

Pakistan Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया पर आए दिन कुछ न कुछ मजेदार देखने को मिल जाता है। कई बार ये फनी वीडियो किसी व्यक्ति द्वारा किए गए जुगाड़ की होती है। तो कई बार ये जानवर की। वहीं कई बार ये वीडियो किसी व्यक्ति को सबक सीखाने (Pakistan Viral Video) वाली होती है। ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स को कई लोगों द्वारा पीटते हुए देखा जा सकता है। लेकिन जो शख्स ने किया था, उसके बाद तो आप (Pakistan Viral Video) भी ये…

Pakistan Viral Video

Pakistan Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया पर आए दिन कुछ न कुछ मजेदार देखने को मिल जाता है। कई बार ये फनी वीडियो किसी व्यक्ति द्वारा किए गए जुगाड़ की होती है। तो कई बार ये जानवर की। वहीं कई बार ये वीडियो किसी व्यक्ति को सबक सीखाने (Pakistan Viral Video) वाली होती है। ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है।

Pakistan Viral Video
Source-Pexels

वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स को कई लोगों द्वारा पीटते हुए देखा जा सकता है। लेकिन जो शख्स ने किया था, उसके बाद तो आप (Pakistan Viral Video) भी ये कहेंगे कि वाह, ऐसे लोगों के साथ ऐसा ही होना चाहिए।

बाइक चुरी पर बुरी तरह हुई लुटेरे की पिटाई

दरअसल, सोशल मीडिया साइट एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक बाइक सवार के पीछे दो लुटेरे होते हैं। बाइक सवार को भनक भी नहीं होती कि कोई उसकी बाइक लूटने के लिए उसका पीछा कर रहा है। इन लुटेरों से बेखबर जब बाइक (Pakistan Viral Video) सवार अपने घर के बाहर बाइक रोकता है, उसके पीछे आ रहे दो लुटेरे हथियार दिखाकर उससे बाइक छीनने की कोशिश करते हैं।

ये वीडियो @gharkekalesh ने शेयर की है।

Pakistan Viral Video: एक लुटेरा पहले से ही अपनी बाइक पर भागने के लिए तैयार रहता है और दूसरा लुटेरा हथियार (Pakistan Viral Video) दिखा शख्स की बाइक लुटने की कोशिश करता है। इनसे डरकर शख्स भी अपने घर में घुस जाता है। लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब लुटेरा बाइक लूट कर वहां से जाने को ही होता है कि घर से 8-10 लोगों का एक हुजूम बाहर आता है और उस लुटेरे पर टूट पड़ता है।

किसी ने मारी लात तो किसी ने घुसे

वीडियो में दिखता है कि लुटेरा बाइक स्टार्ट करने की कोशिश कर रहा है तभी घर से 8-10 लोगों की भीड़ आती है और लुटेरे पर टूट पड़ती है। भीड़ लुटेरे को इतना मारती है कि कुटाई में लुटेरे को पहचानना मुश्किल हो जाता है, बस भीड़ लात घुसे चलाती हुई नजर आ रही है। कोई लुटेरे को लात (Pakistan Viral Video) मार रहा है तो कोई मुंह पर घूसे चला रहा है। कोई चांटे मार रहा है तो कोई लुटेरे को नोच रहा है। बता दें कि ये वीडियो पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची का है।

वीडियो को एक्स पर @gharkekalesh ने शेयर किया है। जिसे अब तक 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, जमकर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे पसंद है जब चोर की पिटाई होती है’। वहीं, अन्य ने लिखा, ‘दूसरे वाले लुटेरे ने धोखा (Pakistan Viral Video)  दे दिया’। जबकि एक ने सवाल किया कि मैं सोच रहा हूं कि पाकिस्तान में बाइक की कीमत कितनी होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Ritika Jangid