पीएम इमरान की आलोचना लाइव टीवी पर करते हुए कुर्सी से गिर गए पाकिस्तान के एक पैनलिस्ट, वीडियो वायरल

Summary :

इन दिनों सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। पाकिस्तान के एक न्यूूज चैनल के लाइव टीवी डिबेट शो का यह वीडियो है। दरअसल इस शो के दौरान

इन दिनों सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। पाकिस्तान के एक न्यूूज चैनल के लाइव टीवी डिबेट शो का यह वीडियो है। दरअसल इस शो के दौरान वहां पर मौजूद एक पैनलिस्ट अपनी कुर्सी से ही गिर गया। 
सोशल मीडिया पर इस शो की एक छाेटा सा क्लिप चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो पर लोग अपने रिएक्‍शन दे रहे हैं। इस लाइव शो को होस्ट एंकर सैयदा आयशा नाज कर रही थीं और यह घटना उनके ही शो के दौरान हुई। उनके चैनल दूनिया न्यूज पर यह घटना हुई। इस शो में चार अतिथि पैनलिस्ट में थे। 
इस शो में इमरान खान की सत्तारूढ़ सरकार पर डिबेट हाे रही थी जिसमें पाकिस्तान के लोगों के असंतोष पर बातचीत हो रही थी। इसी बात पर पैनलिस्टों में से एक आदमी बात रख रहा था तभी यह हादसा उनके साथ हो गया। लाइव शो के दौरान उनकी कुर्सी टूट गई और वह नीचे गिर गए। 

इस घटना को देखकर शो की होस्ट सैयदा आयशा चौंक गई और उन्होंने एड ब्रेक का जल्दी से बोल दिया। सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है यह वीडियो। इस वीडियो को देखकर कुछ लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे तो कुछ गुणवत्ता की ओर कुर्सी की खराब होने का इशारा कर रहा है। 
लोगों ने दिए ट्विटर पर ऐसे रिएक्‍शन्स

1.

2.

3.

4.

5.

Desk Team