Pandit Teaches Cameraman Video Trick: शादी से जुड़ी वीडियो अक्सर सोशल मीडिया परा छाई रहती है। कहीं पर दुल्हन की एंट्री लोगों को दिल जीत लेती है तो कहीं स्टेज पर कुछ ऐसा हो जाता है जिसे देख लोग ही शॉक्ड हो जाते हैं। अब ऐसी ही एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसे देख लोग कह रहे हैं कि यहां तो फोटोग्राफर ही शॉक्ड हो गया होगा। क्योंकि यहां फोटो (Pandit Teaches Cameraman VideoTrick) कैसे लेना है इसका तरीका बताते हुए पंडित जी नजर आ रहे है। वायरल वीडियो में रस्म अदा करवा रहे पंडित जी मंत्र पढ़ने से पहले फोटो वीडियोग्राफर को नई ट्रिक सिखाते दिख रहे हैं।

पंडित जी ने बताई नई ट्रिक
सोशल मीडिया पर वयारल हो रही वीडियो में सामने की तरफ दूल्हा-दुल्हन बैठे नजर आ रहे हैं। जब ये क्लिप रिकॉर्ड किया गया उस समय रस्म शायद दुल्हन को मंगलसूत्र (Pandit Teaches Cameraman VideoTrick) पहनाने की चल रही है, जिसमें पंडित जी मंत्र पढ़ना रोक कर फोटोग्राफर को समझाता है कि फोटो और वीडियो कैसे बनाना है। वह खुद कैमरे की लैंस पर मंगलसूत्र डाल देते हैं, फिर कहते हैं कि इसी से मंगलसूत्र उतारकर दूल्हा दुल्हन को पहनाएगा, इसके बाद कैमरे का लैंस दूल्हे की तरफ कर दिया जाता है, वो लैंस पर टंगा मंगलसूत्र उतारता है और दुल्हन को पहना देता है। पंडित जी की ये ट्रिक (Pandit Teaches Cameraman VideoTrick) देखकर लोग भी हैरान रह गए।
View this post on Instagram
ये वीडियो @devendra_bhavsar_photography ने शेयर किया है।
यूजर्स ने किये जमकर कमेंट्स
इंस्टाग्राम पर देवेंद्र भवसार फोटोग्राफी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘गुरुजी(Pandit Teaches Cameraman VideoTrick) फोटोग्राफर को कुछ नया सिखा रहे हैं’। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और 1 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं लोग पंडित जी की क्रिएटिविटी को तारीफ कर रहे हैं साथ ही एक से बढ़कर एक कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘पंडित जी फोटोग्राफर बनना चाहते थे लेकिन अबा नहीं मानें’। वहीं, अन्य ने लिखा, ‘गुरुजी रॉक फोटोग्राफर शॉक्ड’। आपको ये वीडियो देखकर कैसा लगा अपनी जरूर कमेंट बॉक्स में जरूर दें।


Download Android App
Download iOS App



